दिल्‍ली में 523 कोरोना केस में 330 मरकज के, केंद्र ने केजरीवाल सरकार को दिये 27 हजार पीपीई

Coronavirus India Lockdown : कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण इस समय पूरा देश संकट से जुझ रहा है. इस समय करीब 4067 कोरोना केस सामने आये हैं, जिसमें 1447 अकेले मरकज के हैं. देशभर में इस समय कोरोना के कारण 109 लोगों की मौत भी हो चुकी है. इधर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया, दिल्‍ली में इस समय 523 कोरोना के केस सामने आये हैं, जिसमें अकेले 330 मामले मरकज के हैं.

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस के कारण इस समय पूरा देश संकट से जुझ रहा है. इस समय करीब 4067 कोरोना केस सामने आये हैं, जिसमें 1447 अकेले मरकज के हैं. देशभर में इस समय कोरोना के कारण 109 लोगों की मौत भी हो चुकी है. इधर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया, दिल्‍ली में इस समय 523 कोरोना के केस सामने आये हैं, जिसमें अकेले 330 मामले मरकज के हैं.

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि दिल्‍ली में तबलीगी जमात के कारण ही कोरोना का केस तेजी से बढ़ा है. उन्‍होंने बताया दिल्‍ली में तेजी से टेस्‍ट किया जा रहा है. टेस्टिंग किट के बारे में उन्‍होंने बताया, शुक्रवार को 1 लाख टेस्‍टिंग किट्स मिल जाएगा. जिसके बाद और भी तेजी से टेस्‍ट किये जा सकेंगे.

Also Read: देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4067, जिनमें से 1445 मामले तब्दीली जमात से जुड़े

24 घंटे में कोरोना से दिल्‍ली में एक की मौत

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण एक व्‍यक्ति की मौत हुई है. मालूम हो दिल्‍ली में इस समय कोरोना के 503 केस हैं और 7 लोगों की मौत हुई है. जबकि 18 लोग ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं.

केंद्र से मिला 27 हजार पीपीई

अरविंद केजरीवाल ने बताया, केंद्र सरकार की ओर से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद मिल रही है. उन्‍होंने बताया, केंद्र सरकार से दिल्‍ली सरकार ने पीपीई की डिमांड की थी वा मिलेंगे. उन्होंने बताया केंद्र सरकार की ओर से दिल्‍ली को 27 हजार पीपीई मिलेंगे.

421 स्‍कूलों में बटेंगे राशन

केजरीवाल ने बताया लॉकडाउन के दौरान गरीबों को राशन बांटा जा रहा है. उन्होंने बताया मंगलवार को 421 स्‍कूलों में हर व्‍यक्ति को 5-5 किलो राशन दी जाएगी. केजरीवाल ने बताया राशन वितरण के दौरान भीड़ न हो यह सुनिश्चत होना चाहिए. उन्‍होंने कहा, अगर राशन बांटने के दौरान भीड़ लगती है तो फिर लॉकडाउन फेल हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >