Delhi Airport : दिल्ली एयरपोर्ट पर एटीसी में तकनीकी खराबी, 100 से ज्यादा उड़ानें हुईं लेट

Delhi Airport : दिल्ली एयरपोर्ट में समस्या के समाधान की कोशिश की जा रही है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क करके उड़ानों से जुड़ी ताजा जानकारी प्राप्त करें और किसी भी बदलाव के बारे में अपडेट लेते रहें.

Delhi Airport : शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में गड़बड़ी देखने को मिली. इस कारण उड़ानें प्रभावित  हुईं. दिल्ली एयरपोर्ट के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई. इस वजह से कम से कम 100 उड़ानें लेट हुईं हैं.

दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यानी आईजीआईए रोज 1,500 से अधिक उड़ानों का संचालन करता है. यह देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है.

उड़ानों के प्रस्थान में औसतन 50 मिनट की देरी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, ‘ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम’ (AMSS) में तकनीकी खराबी आई है, जो उड़ानों की निगरानी करने वाली प्रणाली (AMS) को जानकारी भेजता है. इस वजह से शुक्रवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 से ज्यादा उड़ानें देरी से चल रही हैं. वेबसाइट के अनुसार, उड़ानों के प्रस्थान में औसतन 50 मिनट की देरी हो रही है.

एयर इंडिया ने कहा–असुविधा के लिए खेद है

इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर संचालन में देरी के बारे में खुद बताया. एयर इंडिया ने कहा कि एटीसी सिस्टम में खराबी के कारण उड़ानें देरी से चल रही हैं और यात्रियों को ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है. एयरलाइन ने असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि यह स्थिति उनके कंट्रोल से बाहर है. केबिन क्रू और ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की मदद में जुटे हैं.

स्पाइसजेट ने भी कहा है कि उड़ानों के प्रस्थान और आगमन में देरी की संभावना है. एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति की जानकारी के लिए वेबसाइट spicejet.com/#status पर नजर बनाए रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >