Delhi Air Pollution: AAP सरकार को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, पूछा- पटाखों पर बैन क्यों नहीं लगाया?

Delhi Air Pollution: दिल्ली में हवा लगातार प्रदूषित होती जा रही है. जहरीली हवा के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी की सरकार को कड़ी फटकार लगाई है.

Delhi Air Pollution: दिल्ली वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अखबारों में ऐसी खबरें हैं कि पटाखों पर प्रतिबंध लागू नहीं किया गया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह चाहता है कि दिल्ली सरकार तुरंत जवाब दे कि पटाखों पर प्रतिबंध क्यों लागू नहीं किया गया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिसरों को सील करने जैसी सख्त कार्रवाई की जरूरत है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और पुलिस को हलफनामा दाखिल करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और दिल्ली के पुलिस आयुक्त से दिवाली के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों पर प्रतिबंध लागू करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में हलफनामा दाखिल करने को कहा. कोर्ट ने कहा, दिल्ली सरकार और पुलिस आयुक्त को यह बताना चाहिए कि वे क्या कदम उठाने का प्रस्ताव रखते हैं ताकि अगले साल ऐसी स्थिति न आए.

पराली जलाने की घटना पर कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा और पंजाब की सरकारों से अक्टूबर के आखिरी दस दिनों के दौरान पराली जलाने की घटनाओं की संख्या बताते हुए हलफनामा दाखिल करने को भी कहा.

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को जारी किया नोटिस

वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर एडवोकेट एचएस फुल्का ने कहा, दिवाली पर पटाखे जलाने पर लगे प्रतिबंध को लागू न किए जाने को सुप्रीम कोर्ट ने बेहद गंभीरता से लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि इस प्रतिबंध को क्यों लागू नहीं किया गया. इस मामले की सुनवाई अब 11 नवंबर को होगी.

दिल्ली में जहरीली धुंध छाई, वायु गुणवत्ता बेहद खराब

दिल्ली में सोमवार को सुबह धुंध की मोटी चादर छाई रही और वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 दर्ज किया गया. जिन क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही, उनमें आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, न्यू मोती बाग, एनएसआईटी द्वारका, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, रोहिणी, वजीरपुर और विवेक विहार शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >