दतिया विधानसभा उपचुनाव : नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, समर्थकों का बवाल, पुलिस पर पथराव

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने शुक्रवार (10 जुलाई) को आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. इसके बाद से मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थक नाराज हैं.

नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके हजारों समर्थक सड़क पर उतर आए. उन्होंने देर रात नेशनल हाईवे-44 को जाम कर दिया, जिससे इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम और तनाव का माहौल बन गया.


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, नरोत्तम मिश्रा को उपचुनाव का टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने दतिया में पुलिस पर पथराव कर दिया. इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. हजारों समर्थकों ने बीती रात नेशनल हाईवे-44 को जाम कर दिया, जिससे लंबी दूरी तक वाहनों की कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया.


नरोत्तम मिश्रा को थी टिकट मिलने की उम्मीद

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर है. खबर के अनुसार, मिश्रा को टिकट मिलने की उम्मीद थी और उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था. ऐसे में बीजेपी का यह फैसला उनके लिए झटका माना जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि दतिया जिले के सेवढ़ा कस्बे के निवासी तिवारी लंबे समय से प्रदेश बीजेपी संगठन में सक्रिय हैं. उम्मीदवार घोषित होने के बाद तिवारी ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया है.


ये भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव में बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, नरोत्तम मिश्रा को झटका

आशुतोष तिवारी ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और उनके लिए अभिभावक समान हैं. उन्होंने बताया कि मिश्रा ने भरोसा दिलाया है कि वह उनके समर्थन में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे.

दतिया में उपचुनाव क्यों ?

2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,500 से ज्यादा वोटों से हराया था. लेकिन इसी साल अप्रैल में दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में भारती को तीन साल की सजा सुनाई. इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई और दतिया सीट पर उपचुनाव कराने की नौबत आई. हालांकि, बाद में उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई.


प्रभात खबर की खास पेशकश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >