दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, CM मोहन यादव ने स्वीकारा जनादेश, बोले- और मजबूती से करेंगे वापसी

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बीजेपी के अशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराया. इस जीत को कांग्रेस ने बदलाव का संकेत बताया है.

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी अशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराकर सीट अपने नाम की. चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और बीजेपी इस जनादेश को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करती है.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भले ही पार्टी चुनाव हार गई हो, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में बीजेपी को करीब 1,700 अधिक वोट मिले हैं. उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और बीजेपी आने वाले चुनावों में और अधिक मजबूती तथा उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी.


लोकसभा और राज्यसभा में रिकॉर्ड जीत का किया जिक्र

सीएम मोहन यादव ने कहा कि पिछली विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की. साथ ही राज्यसभा की तीनों सीटें भी पार्टी के खाते में गईं. उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है और जनता का फैसला हमेशा सर्वोपरि रहता है.

अशुतोष तिवारी ने भी झुकाया सिर, कार्यकर्ताओं का जताया आभार

बीजेपी उम्मीदवार अशुतोष तिवारी ने हार के बाद मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ चुनाव लड़ा. उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का जो भी फैसला है, उसे वह पूरी विनम्रता से स्वीकार करते हैं.

कांग्रेस ने बताया बदलाव का संकेत

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस जीत को बीजेपी सरकार के खिलाफ जनता का संदेश बताया. उन्होंने दावा किया कि दतिया उपचुनाव के नतीजे राज्य में बदलाव की शुरुआत का संकेत हैं. जीतू पटवारी ने कहा कि यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद कराया गया था, जिसमें कांग्रेस ने एक बार फिर सीट बचाकर राजनीतिक बढ़त हासिल कर ली.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक पुलिस भर्ती विवाद: इस्तीफे की मांग पर प्रियांक खड़गे का तंज- पहले 25 दिन भूख हड़ताल, फिर लाठीचार्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >