Cyclone yaas Tracker : बिहार झारखंड और यूपी सहित कई राज्यों में तांडव मचायेगा चक्रवाती तूफान ‘यास’, भारी बारिश की चेतावनी
Weather Forecast Today LIVE Updates , 25 and 26 may Mausam, yaas Cyclone : यास गंभीर चक्रवाती तूफान (Yaas Tufan) में बदल चुका है. यह 26 मई को ओडिशा के बालासोर के पास दस्तक देगा. इस तूफान का असर झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में देखने को मिलेगा. तूफान के 25 एवं 26 को पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा (west Bengal ,odisha yaas, Bay of Bengal ) के तट से टकराने की उम्मीद है. इधर राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है. मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…
Mumbai: Heavy rains and gusts due to Cyclone Tauktae, at Vashi in Navi Mumbai, Monday, May 17, 2021. As per weather department the Cyclone Tauktae – which intensified into a ‘extremely severe cyclonic storm’ early this morning – is currently 160 km south-southwest of Mumbai and is “very likely” to reach the Gujarat coast this evening with gusts of up to 200 km per hour. (PTI Photo) (PTI05_17_2021_000056B)
Live Updates
4:07 AM. 26 May 2110:37 PM. 25 May
चक्रवात ‘यास’ को लेकर ममता सरकार ने सभी विभागों को अलर्ट रहने का दिया आदेश
चक्रवात ‘यास‘ को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चक्रवात यास के लिए सभी विभागों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है. सिंचाई विभाग पूरी तरह तैयार है. यह पहली बार नहीं है, जब हम किसी चक्रवात का सामना कर रहे हैं. जिन घरों में पानी घुसा है, उनका जीर्णोद्धार होगा. उक्त बातें पश्चिम बंगाल के सिंचाई एवं जलमार्ग मंत्री सौमेन कुमार महापात्रा ने कही.
4:07 AM. 26 May 2110:37 PM. 25 May
चक्रवाती तूफान ‘यास’ को लेकर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने रद्द कीं 38 ट्रेनें, यात्रियों को लौटाये जायेंगे टिकट के पैसे
चक्रवाती तूफान ‘यास’ के मद्देनजर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कोलकाता से दक्षिण भारत को जोड़नेवाली 38 लंबी दूरी की ट्रेनों को 24 मई से 29 मई तक के लिए रद्द कर दिया है. साथ ही कहा है कि रेलवे यात्रियों को टिकट का शुल्क वापस किया जायेगा.
4:07 AM. 26 May 2110:37 PM. 25 May
भीषण चक्रवाती तूफान में बदला ‘यास’, NDRF की ओडिशा में 52 और पश्चिम बंगाल में 45 टीमें तैनात
एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान के मुताबिक, चक्रवात ‘यास’ एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है, जिसके शाम तक हवा की गति बढ़ने की संभावना है. बुधवार को हवा की गति 160-185 किमी प्रतिघंटा से और ऊपर जायेगा. एनडीआरएफ के पास पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में लगभग 115 टीमें तैनात हैं, जिनमें ओडिशा में 52 और पश्चिम बंगाल में 45 शामिल हैं.
4:07 AM. 26 May 2110:37 PM. 25 May
कोलकाता-चेन्नई एनएच पर रात 12 बजे से बुधवार दोपहर 12 बजे तक चलेंगे केवल आपातकालीन सेवा के वाहन
ओडिशा के जाजपुर जिलाधिकारी चक्रवर्ती सिंह राठौर ने कहा है कि कोलकाता से चेन्नई को जोड़नेवाले एनएच पर आपातकालीन सेवाओं में शामिल वाहनों को छोड़ कर सभी वाहन रात 12 बजे से कल दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे.
4:07 AM. 26 May 2110:37 PM. 25 May
82 हजार से ज्यादा लोगों संवेदनशील स्थानों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
ओडिशा के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) वाईके जेठवा ने मंगलवार को बताया कि तटीय जिलों में, पुलिस टीमों ने निकासी अभियान तेज कर दिया है. अब तक 81,661 लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों से निकाल सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है. ऑपरेशन में तेजी लायी जा रही है. यह शाम तक समाप्त हो जायेगी.
7:56 PM. 25 May 212:26 PM. 25 May
तेज आंधी व जोरदार बारिश के आसार
आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव डॉ अमिताभ कौशल ने कहा है कि इस चक्रवाती तूफान के दौरान झारखंड में तेज आंधी व जोरदार बारिश के आसार हैं. इसको देखते हुए ग्रामीण इलाकों के कच्चे घरों में निवास करनेवाले लोगों को शेल्टर होम में पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. वहीं, राज्य की स्वर्णरेखा नदी के लेवल पर भी लगातार नजर रखने की जवाबदेही संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गयी है.
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE Updates , 25 and 26 may Mausam, yaas Cyclone : यास गंभीर चक्रवाती तूफान (Yaas Tufan) में बदल चुका है. यह 26 मई को ओडिशा के बालासोर के पास दस्तक देगा. इस तूफान का असर झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में देखने को मिलेगा. तूफान के 25 एवं 26 को पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा (west Bengal ,odisha yaas, Bay of Bengal ) के तट से टकराने की उम्मीद है. इधर राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है. मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…