Cyclone Tracker: भारी तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान ‘डाना’, इन राज्यों में दिखेगा असर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Cyclone Tracker: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र मंगलवार सुबह गहरे अवदाब में तब्दील होकर पूर्वी तट की ओर बढ़ गया, जिसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है.

Cyclone Tracker: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने बुलेटिन में कहा कि बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है तथा अवदाब में परिवर्तित हो गया है. सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह ओडिशा के पारादीप से 730 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में तथा पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से 770 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था.

23 अक्टूबर को आएगा चक्रवाती तूफान में डाना

मौसम विभाग ने कहा कि गहरे अवदाब का क्षेत्र 23 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर के बीच उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी पश्चिम बंगाल के तटों को गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार करेगा. इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

मछुआरों को 23 से 25 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह देते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है और उसके बाद यह धीरे-धीरे और बढ़ेगी.

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश होने की आशंका

आईएमडी ने कहा कि तूफान के कारण 24 और 25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है. बिगड़ते मौसम के कारण दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और झारग्राम जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पुरुलिया और बांकुरा जिलों में 24 से 25 अक्टूबर के बीच अत्यधिक बारिश होने की आशंका है.

सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

आईएमडी के अनुसार, अवदाब निम्न दबाव प्रणाली का अधिक तीव्र चरण होता है तथा आमतौर पर चक्रवाती तूफान के बनने से पहले होता है. ओडिशा सरकार ने चक्रवात के मद्देनजर 23 से 25 अक्टूबर तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) डीके सिंह ने सभी विभागों को पत्र लिखकर, आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है.

800 आश्रय स्थल बनकर तैयार

चक्रवाती तूफान को देखते हुए ओडिशा सरकार ने संवेदनशील इलाकों से बाहर निकाले जाने वाले लोगों के लिए करीब 800 आश्रय स्थल तैयार किये हैं. ओडिशा के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने मंगलवार को बताया कि अधिकारियों ने अब तक 250 चक्रवात राहत केंद्रों का दौरा किया है, जहां लोगों को उनके घरों से बाहर निकाले जाने के बाद रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने वाले लोगों के लिए भोजन, पानी, दवा, बिजली और अन्य आवश्यक वस्तुएं तैयार रखी गई हैं. मंत्री ने बताया कि 800 चक्रवात आश्रयों के अलावा, विद्यालयों और कॉलेजों सहित 500 अतिरिक्त अस्थायी आश्रय स्थल भी तैयार किए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >