Cyclone Dana Tracker : तांडव मचाने आ रहा है चक्रवात ‘दाना’, कई ट्रेनें रद्द

Cyclone Dana Tracker : चक्रवात ‘दाना’ का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है. छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

Cyclone Dana Tracker : चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण जनजीवन प्रभावित होता नजर आ रहा है. जानकारी के अनुसार, इसका प्रभाव ट्रेनों पर भी पड़ा है. छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है. इस संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) क्षेत्र के एक जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस, दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुर-सूरत एक्सप्रेस, पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस, पुरी-अजमेर एक्सप्रेस, पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस और पुरी-ऋषिकेश एक्सप्रेस गुरुवार को रद्द रहेंगी.

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस और पुरी-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 25 अक्टूबर के लिए रद्द कर दी गई है. वहीं ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस एवं सूरत-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस को 23 अक्टूबर को रद्द रहा. तूफान के कारण गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस को 22 अक्टूबर को रद्द रहा जबकि अजमेर-पुरी एक्सप्रेस 29 अक्टूबर को एवं अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस 26 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

Read Also : Cyclone Dana Alert: तूफान दाना झारखंड में भी मचाएगा तबाही, 24 से 27 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश, हाई अलर्ट जारी

चक्रवात 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकराएगा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवात के शुक्रवार तड़के उड़ीसा में भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच पहुंचने की संभावना व्यक्त की है. इसके बाद एहतियातन कई कदम उठाए जा रहे हैं. भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह एक दूसरे से लगभग 70 किलोमीटर दूर हैं. विभाग ने कहा है कि चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया 24 अक्टूबर की रात से शुरू होने के आसार हैं जबकि यह 25 अक्टूबर की सुबह तक जारी रहेगी. चक्रवात के तट पर पहुंचने के दौरान दो मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान व्यक्त किया गया है. चक्रवात 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकरा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >