कोरोना के नये वैरिएंट JN.1 से इन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा, WHO भी चिंतित, नये साल के जश्न पर भी पहरा

कोविड-19 के नये वैरिएंट जेएन.1 के 22 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 21 मामले गोवा जबकि एक केरल से सामने आया. सूत्रों ने बताया कि गोवा में किसी जगह जेएन.1 स्वरूप तेजी से नहीं फैला है और इससे संक्रमित व्यक्ति ठीक हो चुके हैं और उन्हें संक्रमण संबंधी कोई जटिलता नहीं है.

कोरोना के नये वैरिएंट JN.1 से लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है. देश में अबतक नये वैरिएंट के 22 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें सबसे ज्यादा गोवा में पाए गए हैं. जबकि उसके बाद केरल में भी इसका खतरा बना हुआ है. नये वैरिएंट को लेकर WHO ने भी चिंता जताई है. WHO ने के अनुसार पिछले चार सप्ताह में दुनिया भर में कोरोना के 52 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

कोरोना के नये वैरिएंट से WHO भी चिंतित

कोरोना के नये वैरिएंट को लेकर WHO ने भी गहरी चिंता जताई है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार पिछले चार हफ्तों के दौरान नये कोरोना ​​​​मामलों की संख्या में 52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस दौरान 850,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं. डब्ल्यूएचओ ने लोगों को संक्रमण से बचने की सलाह दी है. भीड़-भाड़ वाले, बंद इलाकों में मास्क पहनना, दूसरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना, नियमित रूप से हाथ साफ करना और यदि किसी में कोई लक्षण हो या हो तो परीक्षण कराना शामिल है.

देश में कोरोना के नये वैरिएंट के 22 नये मामले

कोविड-19 के नये वैरिएंट जेएन.1 के 22 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 21 मामले गोवा जबकि एक केरल से सामने आया. सूत्रों ने बताया कि गोवा में किसी जगह जेएन.1 स्वरूप तेजी से नहीं फैला है और इससे संक्रमित व्यक्ति ठीक हो चुके हैं और उन्हें संक्रमण संबंधी कोई जटिलता नहीं है.

Also Read: क्या इम्यूनिटी पर हावी पड़ रहा है कोरोना का JN1 वेरिएंट, इसके लक्षणों के बारे में जानना जरूरी

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4 लोगों की मौत

भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 752 नये मामले दर्ज किए गए. जिससे मरीजों की संख्या बढ़कर 3,420 हो गई है. देश में 21 मई 2023 के बाद से एक दिन में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के ये सबसे अधिक मामले हैं. देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में केरल में दो, राजस्थान और कर्नाटक में कोविड-19 से एक-एक मरीज की मौत हुई है.

क्या है कोरोना के नये वैरिएंट के लक्ष्ण

कोरोना वायरस के नये वैरिएंट से जो लोग इसकी चपेट में आए, उनके ऊपरी श्वसन तंत्र में हल्का संक्रमण हुआ और हल्की सूखी खांसी, गला खराब होना जैसे लक्षण दिखे तथा बुखार नहीं आया.

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर क्रिसमस, नए साल पर एहतियात बरतने की सलाह

कोरोना वायरस के मामले जिस तरह से देशभर में बढ़ रहे हैं, नये साल के जश्न और क्रिसमस को लेकर एहतियात बरतने की सलाह दी गई है. गाजियाबाद और नोएडा में संक्रमण का एक-एक मामला सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने परामर्श जारी कर लोगों को कोविड-19 से बचाव संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है. लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना की सलाह दी गई है. सार्वजनिक जगहों पर सामाजिक दूरी का पालन, मास्क का उपयोग जैसे कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का का पालन करने का सुझाव दिया है.

इन बीमारी से ग्रसित लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ अमित कुमार ने कहा कि क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का ध्यान रखना जरूरी है, इससे संक्रमण बढ़ने से रोकने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि मधुमेह, टीबी, कैंसर, अस्थमा या किसी अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >