Corona In Indian Army: भारतीय सेना में भी कोरोना वायरस का खतरा,पहला मामला मिला लेह में

Corona In Indian Army : भारतीय सेना को भी कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. लेह में 34 वर्षीय एक जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है.

Corona In Indian Army : भारत में कोरोना वायरस से अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इससे संक्रमित मरीजों की संख्‍या 147 पहुंच चुकी है. इसी बीच कोरोना वायरस भारतीय सेना को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. सेना के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लेह में 34 वर्षीय एक जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. यह भारतीय सेना में इस संक्रमण का पहला मामला है.

सशस्त्र बलों में किसी के कोविड-19 से संक्रमित होने का यह पहला मामला है. सैनिक लेह के चुचोट गांव का रहने वाला है और वायरस से संक्रमित अपने पिता के सम्पर्क में आने के कारण वह इसकी चपेट में आया है. सूत्रों ने बताया कि जवान के पिता ईरान से तीर्थ यात्रा करके ‘एयर इंडिया’ के विमान से 20 फरवरी को वापस लौटे थे और 29 फरवरी से ‘लद्दाख हार्ट फाउंडेशन’ में पृथक रह रहे हैं.

जवान 25 फरवरी से छुट्टी पर था और दो मार्च को वापस नौकरी पर लौटा था. सात मार्च को उसे बाकियों से पृथक कर दिया गया था और 16 मार्च को उसके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. सैनिक को ‘सोनम नूरबो मेमोरियल’ (एसएनएम)अस्पताल में पृथक रखा गया है. उसकी बहन, पत्नी और दो बच्चों को भी ‘एसएनएम हार्ट फाउंडेशन’ में एहतियाती तौर पर अलग रखा गया है.

बताया जा रहा है कि वह नौकरी पर वापस लौटने के बाद भी वह अपने पिता को पृथक रखे जाने के दौरान परिवार की मदद कर रहा था और कुछ समय चुचोट गांव में भी ठहरा था.

पुणे में कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग में तैनात सैन्य अधिकारी से पृथक रहने को कहा गया

इधर, पुणे में कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजिनियरिंग में तैनात एक सैन्य अधिकारी में फ्लू के लक्षण दिखने के बाद उसे स्वयं को पृथक रखने को कहा गया है. सूत्रों ने बुधवार को बताया कि संस्थान में एक अन्य अधिकारी की पत्नी को भी खुद को पृथक रखने को कहा गया है. दोनों की कोरोना वायरस के संबंध में अभी जांच नहीं हुई है. अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानों पर छुट्टी से लौटने के बाद अधिकारियों को एहतियातन पृथक रखा जा रहा है और कुछ स्थानों पर उनके शरीर के तापमान की जांच की जा रही है ताकि संक्रमण के लक्षण होने पर उनका पता लगाया जा सके. सेना ने बलों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए अपने अधिकारियों को अनावश्यक यात्रा से बचने के लिए पहले ही कह दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >