Coronavirus News: कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन ! पिछले 24 घंटों में कोविड के 6,050 नये मामले, समीक्षा बैठक आज

Coronavirus News Today : झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12 नये मामले सामने आये हैं जिससे उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 51 हो गयी है. राजस्थान में बृहस्पतिवार को और 100 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं इस वायरस से संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गयी.

Coronavirus News Today : देश में कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बढ़ते केसों पर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समीक्षा बैठक करने वाले हैं. दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 606 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 16.98 प्रतिशत रही. यह पिछले साल अगस्त के बाद एक दिन में सामने आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं. इसी तरह देश के कई राज्यों से कोरोना के मामले में बढ़ोतरी की खबर आ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 6,050 नये मामले सामने आये हैं. अब देश में सक्रिय मामले 28,303 हो गये हैं.

इधर स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीन पवार ने कहा कि केंद्र ने कोविड-19 पर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नियमित रूप से दिशा-निर्देश जारी किये हैं. पीएम मोदी ने इस पर सभी राज्यों के साथ समीक्षा की है. आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मंडाविया राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

कोविड-19 के 38.2 प्रतिशत मामले एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट के

देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के नये वैरिएंट एक्सबीबी.1.16 के मामले सामने आ रहे हैं. अब तक कोविड-19 के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 38.2 प्रतिशत इसी वैरिएंट के हैं. भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक संगठन (आईएनएसएसीओजी) के नये बुलेटिन में उपरोक्त जानकारी दी है.

Also Read: Corona Virus : पटना में एक नर्स समेत कोरोना के 17 नये मरीज मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 46 पर पहुंची
भारत में ओमीक्रोन और इसके सब-वैरिएंट का प्रसार जारी

गुरुवार को जारी बुलेटिन में कहा गया है कि मार्च 2023 के तीसरे सप्ताह तक एकत्र किये गये नमूनों में से एक्सबीबी सबसे आम तौर पर प्रसारित होने वाला ओमीक्रोन सब-वैरिएंट रहा है. बुलेटिन ने कहा गया है कि भारत में ओमीक्रोन और इसके सब-वैरिएंट का प्रसार जारी है और विशेष रूप से भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में संक्रमण दर में वृद्धि देखी गयी है. बुलेटिन में कहा गया है, भारत के विभिन्न हिस्सों में एक नये वैरिएंट एक्सबीबी.1.16 का उभार देखा गया है. अब तक संक्रमण जितने मामले सामने आये हैं, उनमें से 38.2 प्रतिशत एक्सबीबी.1.16 के हैं.


झारखंड का हाल

इधर, झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12 नये मामले सामने आये हैं जिससे कोरोना का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या बढ़कर 51 हो गयी है. वहीं राजस्थान में गुरुवार को और 100 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं इस वायरस से संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गयी.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >