Coronavirus News Today: भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 12591 नये मामले, 40 की मौत, एक्टिव केस 65 हजार के पार

Coronavirus News Today: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा दर्ज किया जा रहा है. एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 65,286 पहुंच चुकी है. हालांकि राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में 10,827 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं.

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,591 नए मामले सामने आये हैं. जिसके बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4.48 करोड़ हो गई. पिछले करीब आठ महीने समाने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं. वहीं देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 65,286 पर पहुंच गई है. कोरोना से 24 घंटे में 40 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

भारत में कोरोना एक्टिव केस 65 हजार के पार

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा दर्ज किया जा रहा है. एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 65,286 पहुंच चुकी है. हालांकि राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में 10,827 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं.

19 अप्रैल को आये थे एक दिन 10542 नये मामले, 38 लोगों की मौत

गौरतलब है कि बुधवार को कोरोना संक्रमण के 10,542 नये मामले सामने आये थे. जबकि संक्रमण से 38 मरीजों की मौत भी हुई थी. आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 4.39 प्रतिशत और साप्ताहित दर 5.1 प्रतिशत है.

Also Read: Coronavirus: दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 13 की मौत, 3 हजार से अधिक केस

कोरोना से 40 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 40 मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,230 हो गई.

भारत में कोरोना संक्रमण की दैनिक दर 5.46 प्रतिशत

भारत में संक्रमण की दैनिक दर 5.46 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 5.32 प्रतिशत है. देश में अभी 65,286 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है. भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,42,61,476 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है.

दिल्ली में कोविड के 1,767 नये मामले, छह मरीजों की मौत

दिल्ली में कोविड के 1,767 नये मामले सामने आये, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से छह मरीजों की मौत हो गई. आंकड़ों के अनुसार, शहर में संक्रमण दर 28.63 प्रतिशत रही. छह लोगों की मौत होने के बाद दिल्ली में महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,578 हो गई है.

महाराष्ट्र में कोरोना के 1,100 नये मामले सामने आये, चार की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,100 नये मामले सामने आये, जबकि संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गई. इससे पहले, मंगलवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 949 नए मामले सामने आए थे जबकि छह मरीजों की मौत हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >