Coronavirus Updates : भोपाल में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में 3 गिरफ्तार, गुजरात में पिछले 24 घंटे में 104 मौतें

Coronavirus Today LIVE Updates (14 MAY) : भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना संक्रमितों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना का कहर जारी है. (Karnataka, Kerala, West Bengal, Tamil Nadu, Odisha,bihar,up,Jharkhand,delhi corona new case) लेकिन पहले की तुलना में दिल्ली, महाराष्ट्र सहित देशभर में कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर नजर आने लगी है. कोरोना महामारी से जुड़ी देश दुनिया की पल पल की अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
10:30 PM. 14 May 21 10:30 PM. 14 May

भोपाल में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में 3 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के भोपाल में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 5 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए हैं. कोलार थाना इंचार्ज चंद्रकांत पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि रेमडेसिविर की कालाबाजारी की सूचना मिली थी, इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पांच रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि वे जेके अस्पताल के एक कर्मचारी के माध्यम से इंजेक्शन खरीदते थे.

10:30 PM. 14 May 21 10:30 PM. 14 May

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 104 मौतें

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,995 नए मामले सामने आए है. वहीं, 15,365 रिकवरी और 104 मौतें दर्ज की गई. जबकि, कुल मामले 7,35,348, कुल रिकवरी 6,09,031, मृत्यु 8,944 और सक्रिय मामले 1,17,373 दर्ज हुई है.

10:30 PM. 14 May 21 10:30 PM. 14 May

आंध्र प्रदेश में 22,018 नए मामले

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,018 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 19,177 लोग डिस्चार्ज हुए और 96 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, सक्रिय मामले 2,03,787, कुल डिस्चार्ज 11,75,843 और कुल मृत्यु 9,173 हुई है.

10:30 PM. 14 May 21 10:30 PM. 14 May

गाजीपुर में गंगा नदी में प्रशासन को बहते मिले शव

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में गंगा नदी में प्रशासन को बहते शव मिले है. गाजीपुर के जिलाधिकारी ने कहा कि हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति शवों को चिन्हित अंत्येष्टि जगहों के अलावा कहीं और ना लेके जाएं. गंगा नदी में पुलिस की टीमें पेट्रोलिंग कर रही है.

10:30 PM. 14 May 21 10:30 PM. 14 May

देश में संक्रमण की दर में कमी आने के कारण नए मामले कम आएंगे : डॉ. डीएस राणा

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने कहा कि देश में संक्रमण की दर कम हो गई है, इसलिए नए मामले कम आएंगे. उन्होंने कहा कि ICU मरीजों की मृत्यु हो रही है, क्योंकि वे रिकवर नहीं कर पा रहे हैं. डॉ. राणा ने कहा कि बच्चों के ऊपर वैक्सीन का ट्रायल अगर जल्द शुरू हो जाता है, तो फिर हम उन्हें भी वैक्सीन देंगे.

1:49 PM. 14 May 21 1:49 PM. 14 May

एक डोज भारत में करीब 1,000 रुपये की पड़ेगी

स्पुतनिक (Sputnik V) कोरोना वैक्सीन की एक डोज भारत में करीब 1,000 रुपये की पड़ेगी. भारत में स्पुतनिक का आयात करने वाली कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबारेटरीज ने यह जानकारी दी है.

1:49 PM. 14 May 21 1:49 PM. 14 May

डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के दीपक सपड़ा ने पहली डोज ली

जानकारी के अनुसार भारत में स्पूतनिक वैक्सीन लगना शुरू हो गया है. डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के दीपक सपड़ा ने पहली डोज ली है.

1:49 PM. 14 May 21 1:49 PM. 14 May

रूस से प्राप्त कोरोना वायरस की वैक्सीन स्पुतनिक वी की पहली खुराक का किया गया इस्तेमाल

डा. रेड्डीज ने हैदराबाद में रूस से प्राप्त कोरोना वायरस की वैक्सीन स्पुतनिक वी की पहली खुराक का इस्तेमाल किया. कंपनी का बयान इस संबंध में आया है.

1:49 PM. 14 May 21 1:49 PM. 14 May

पीएम मोदी ने कहा -जमाखोरों और कालाबाज़ारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 

पीएम मोदी ने कहा कि इस संकट के समय में दवाईयों और जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाज़ारी में भी कुछ लोग अपने निहित स्वार्थ के कारण लगे हुए हैं. मैं राज्य सरकारों से आग्रह करूंगा कि ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए. ये कृत्य मानवता के खिलाफ है.

1:49 PM. 14 May 21 1:49 PM. 14 May

बीते कुछ समय से जो कष्ट देशवासियों ने सहा है, वो मैं भी उतना ही महसूस कर रहा हूं 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 100 साल बाद आई इतनी भीषण महामारी कदम-कदम पर दुनिया की परीक्षा ले रही है. हमारे सामने एक अदृश्य दुश्मन है. हम अपने बहुत से करीबियों को खो चुके हैं. बीते कुछ समय से जो कष्ट देशवासियों ने सहा है, वो मैं भी उतना ही महसूस कर रहा हूं.

1:49 PM. 14 May 21 1:49 PM. 14 May

गोवा के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 4 घंटे में 13 ने लोगों ने गंवाई जान

गोवा में एक बार फिर ऑक्सीजन की किल्लत लोगों की मौत की वजह बनी. टीवी रिपोर्ट के अनुसार गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीती रात दो बजे से सुबह 6 बजे तक 13 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये मौत ऑक्सीजन लेवल की कमी के कारण हुई है.

1:49 PM. 14 May 21 1:49 PM. 14 May

देश में अभी 37,04,893 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी 37,04,893 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है.

1:49 PM. 14 May 21 1:49 PM. 14 May

भारत में कोरोना संक्रमण के 3,43,144 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण के 3,43,144 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,40,46,809 हो चुकी है. वहीं 4,000 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,62,317 हो गई है.

1:49 PM. 14 May 21 1:49 PM. 14 May

13 मई तक कोरोना वायरस के लिए कुल 31,13,24,100 सैंपल टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि भारत में कल यानी 13 मई तक कोरोना वायरस के लिए कुल 31,13,24,100 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,75,515 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

1:49 PM. 14 May 21 1:49 PM. 14 May

कोरोना से गौतम बुद्ध नगर में 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार सुबह तक कोरोना वायरस के कारण 10 और लोगों की मौत हो गई और 676 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि 937 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है.

1:49 PM. 14 May 21 1:49 PM. 14 May

पिछले 24 घंटे में देश में चार हजार के करीब मौत 

वर्ल्डोमीटर के अनुसार पिछले 24 घंटे में भी भारत में कोरोना वायरस के कुल 3.42 लाख केस दर्ज किए गए हैं, जो हाल ही के दिनों में कुछ कम नजर आ रहा हैं. चिंता की बात ये है कि अभी भी मौतों का आंकड़ा चार हजार के करीब ही है.

1:49 PM. 14 May 21 1:49 PM. 14 May

छत्तीसगढ़ में 9121 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 9121 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब बढ़कर 8,92,331 हो गई है. राज्य में इस दौरान कोरोना वायरस के 195 मरीजों की मौत हुई है.

1:49 PM. 14 May 21 1:49 PM. 14 May

असम में कोरोना संक्रमण से 75 और नगालैंड में 12 लोगों की मौत

असम में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के कारण 75 और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,984 तक पहुंच गई, जबकि 5,468 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,15,554 हो गए.

1:49 PM. 14 May 21 1:49 PM. 14 May

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 30,621 नये मामले

तमिलनाडु में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 30,621 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,99,485 हो गई. वहीं पिछले 24 घंटे में 297 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 16,768 हो गई.

1:49 PM. 14 May 21 1:49 PM. 14 May

हरियाणा में 12,286 नये मामले

हरियाणा में गुरुवार को कोरोना संक्रमण से 163 और मरीजों की मौत की सूचना मिली जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 6,238 हो गई. वहीं कोविड-19 के 12,286 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,65,028 हो गई.

7:33 AM. 14 May 21 7:33 AM. 14 May

कोरोना वायरस फिर से उभर सकता है, तैयारी करने की जरूरत

ऐसे में जब भारत कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है, सरकार ने कहा कि वायरस फिर से उभर सकता है और इसलिए राज्यों के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर पर तैयारी की जानी चाहिए, बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की जरूरत है, जबकि पाबंदियां और उचित व्यवहार का अनुपालन होना चाहिए.

7:33 AM. 14 May 21 7:33 AM. 14 May

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 20,839 नए मामले आए

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 20,839 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,73,956 हो गई. कोरोना वायरस से 129 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 12,857 हो गई.

7:33 AM. 14 May 21 7:33 AM. 14 May

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 42,582 नए मामले, गुजरात में भी 10,742 और संक्रमित मरीज मिले

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 42,582 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से 850 और लोगों की मौत हो गई. नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 52,69,293 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 78,857 पर पहुंच गई.

वहीं , पड़ोसी राज्य गुजरात में भी गुरुवार को 10,742 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिन्हें मिलाकर यहां कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 7,25,353 हो गई है. गुजरात में गत 24 घंटे में 109 मरीजों की मौत संक्रमण की वजह से हुई.

7:33 AM. 14 May 21 7:33 AM. 14 May

बिहार में कोरोना वायरस से 90 और की मौत, 7752 नए मामले आए

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 90 और व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि इस संक्रमण के 7752 नए मामले आए सामने. प्रदेश में इस रोग से मरने वालों की संख्या बढकर 3593 हो गयी.

7:33 AM. 14 May 21 7:33 AM. 14 May

मध्यप्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 8,419 नए मामले

मध्यप्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,419 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,08,621 तक पहुंच गयी. मध्य प्रदेश में यह लगातार चौथा दिन है जब इस महामारी के 10,000 से कम नये मामले सामने आये हैं.

7:33 AM. 14 May 21 7:33 AM. 14 May

गोवा में कोविड-19 के 2,491 नए मामले आए

गोवा में गुरुवार को कम से कम 2,491 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जबकि 63 मरीजों की संक्रमण से मृत्यु हो गई.

7:33 AM. 14 May 21 7:33 AM. 14 May

तेलंगाना में कोरोना के 4,693 नए मामले आए

तेलंगाना में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 4,693 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,16,404 हो गए, जबकि संक्रमण से 33 मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 2,867 हो गयी.

7:33 AM. 14 May 21 7:33 AM. 14 May

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित 281 और लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 281 और लोगों की मौत हो गई तथा 17775 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 281 और मरीजों की मौत हो गई. राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16646 हो गई है.

मुख्य बातें

Coronavirus Today LIVE Updates (14 MAY) : भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना संक्रमितों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना का कहर जारी है. (Karnataka, Kerala, West Bengal, Tamil Nadu, Odisha,bihar,up,Jharkhand,delhi corona new case) लेकिन पहले की तुलना में दिल्ली, महाराष्ट्र सहित देशभर में कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर नजर आने लगी है. कोरोना महामारी से जुड़ी देश दुनिया की पल पल की अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >