Coronavirus News : झारखंड में हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर थर्मल स्क्रीनिंग से जांच

Coronavirus News Updates: चीन में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है. जिससे भारत की भी चिंता बढ़ गयी है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ-साथ देश के सभी राज्य अलर्ट मोड़ पर काम कर रही है. अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए आदेश दे दिया गया है. एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम कोरोना जांच की जा रही है. साथ ही अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर लौटने वाले सभी यात्रियों को कोरोना आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया गया है. मास्क सहित जरूरी उपायों पर जोर दिया जा रहा है. कोरोना से जुड़ी हर अपडेट आप यहां ले सकते हैं.

Live Updates
10:13 PM. 26 Dec 22 10:13 PM. 26 Dec

झारखंड में हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों और अन्य प्रवेश बिंदुओं पर थर्मल स्क्रीनिंग से जांच

झारखंड स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज(कोविड) स्थिति को लेकर बैठक हुई. झारखंड में 19,535 सरकारी बेड(कोविड), 122 PSA प्लांट और 27 RT-PCR लैब हैं जिसमें से 8 चालू हैं. हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों और अन्य प्रवेश बिंदुओं पर थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की जाएगी.

10:13 PM. 26 Dec 22 10:13 PM. 26 Dec

कल पूरे देश में सभी COVID अस्पतालों में मॉक ड्रिल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वर्चुअली कोरोना संक्रमण की स्थिति और तैयारियों के संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि कल पूरे देश में सभी COVID अस्पतालों में एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. इसमें सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री भी अपने स्तर पर हिस्सा लेंगे.

10:13 PM. 26 Dec 22 10:13 PM. 26 Dec

नववर्ष का जश्न मनाने के दौरान लोगों को मास्क पहनना चाहिए

कुछ देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कहा कि नए साल के जश्न के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा. स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा कि नये साल का जश्न देर रात एक बजे तक ही चलना चाहिए.

4:50 PM. 26 Dec 22 4:50 PM. 26 Dec

कोरोना से चीन में हाहाकार , पहली बार आया राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बयान

चीन में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बयान सामने आया है. उन्होंने अधिकारियों से लोगों के जीवन की रक्षा करने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है. आपको बता दें कि चीन के अचानक ‘शून्य कोविड नीति’ में ढील देने के कारण देश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने कहर बरपा दिया है और मरीजों की संख्या बहुत अधिक होने की वजह से अस्पतालों में जगह लोगों को नहीं मिल रही है. ‘शून्य कोविड नीति’ के बाद पहली बार शी जिनपिंग का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि हमें लोगों के बीच देशभक्तिपूर्ण स्वास्थ्य अभियान शुरू करना चाहिए.

4:50 PM. 26 Dec 22 4:50 PM. 26 Dec

देश के कई एयरपोर्ट पर रैंडम कोविड टेस्टिंग शुरू

स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने कहा है कि देश के कई एयरपोर्ट पर रैंडम कोविड टेस्टिंग शुरू की गयी है. आपको बता दें कि चीन सहित कई देशों में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है.

4:50 PM. 26 Dec 22 4:50 PM. 26 Dec

जम्मू कश्मीर में वायरस की बड़ी लहर की आशंका नजर नहीं आती

कुछ प्रामाणिक एजेंसियों के मॉडल आधारित आंकड़ों में जम्मू कश्मीर में किसी भी बड़ी कोविड लहर की आशंका नजर नहीं आती. एक विशेषज्ञ ने यह जानकारी देते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और कहा है कि कई बार मॉडल ‘भयावह तरीके से गलत’ साबित हो सकते हैं.

4:50 PM. 26 Dec 22 4:50 PM. 26 Dec

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 4 विदेशी पर्यटक कोविड पॉजिटिव पाये गये

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 4 विदेशी पर्यटक कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं. गया के सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह ने कहा कि एरयपोर्ट पर जांच के दौरान यह पॉज़िटिव पाये गये हैं, यह म्यांमार से और बैंकॉक से भारत आये हैं.

4:50 PM. 26 Dec 22 4:50 PM. 26 Dec

कोलकाता एयरपोर्ट पर ब्रिटिश महिला कोरोना संक्रमित मिली

कोलकाता एयरपोर्ट पर ब्रिटिश महिला कोरोना संक्रमित पायी गयी जिसके बाद उसके आइसोलेट किया गया है.

2:22 PM. 26 Dec 22 2:22 PM. 26 Dec

कोरोना वायरस के नये वैरिएंट से निपटने के लिए पाकिस्तान तैयार नहीं

पाकिस्तान में सोमवार को एक अखबार की खबर में दावा किया गया है कि देश के स्वास्थ्य क्षेत्र के अधिकारी कोरोना वायरस के नये स्वरूप की आमद को रोकने के लिए अच्छी तरह तैयार नजर नहीं आ रहे, जो चीन समेत कुछ देशों में तेजी से फैल रहा है.

11:36 AM. 26 Dec 22 11:36 AM. 26 Dec

पिछले 24 घंटे में कुल 35173 नमूनों की की गयी जांच

मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहित संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत थ. उसने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान कुल 35,173 नमूनों की जांच की गई.

11:36 AM. 26 Dec 22 11:36 AM. 26 Dec

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज IMA के साथ कोरोना स्थिति और तैयारियों को लेकर करेंगे बैठक

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जानकारी दी है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों पर बैठक करेंगे.

9:59 AM. 26 Dec 22 9:59 AM. 26 Dec

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 196 नये मामले

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 196 नये मामले सामने आये हैं. हालांकि एक दिन पहले आये 221 नये मामले से पांच कम है. यह बड़ी राहत की बात है.

9:59 AM. 26 Dec 22 9:59 AM. 26 Dec

महाराष्ट्र में कोरोना के 32 नये मामले, कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 148 हुई

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 32 नये मामले मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 81,36,511 हो गई.

9:59 AM. 26 Dec 22 9:59 AM. 26 Dec

दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश यात्रा कर लौटे लोगों की रैंडम कोविड जांच जारी

दिल्ली हवाईअड्डे पर लगातार अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों की ‘रैंडम’ कोविड जांच जारी रही है. जिनमें से कुछ यात्री संक्रमित पाये गये हैं. जेनस्ट्रिंग्स डायग्नोस्टिक सेंटर के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर शनिवार को सुबह 10 बजे से रविवार को शाम 7 बजे तक 455 यात्रियों की यादृच्छिक कोरोना जांच की गयी, जिनके परिणाम में संक्रमण की दर आधी प्रतिशत पाई गयी है.

8:35 PM. 25 Dec 22 8:35 PM. 25 Dec

दिल्ली में अधिकारी सरकारी अस्पतालों की तैयारी का जायजा लेंगे, जांच बढ़ाएंगे

कुछ देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में अधिकारी खुद यहां के सभी सरकारी अस्पतालों का दौरा करेंगे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उनकी तैयारियों का जायजा लेंगे. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

5:35 PM. 25 Dec 22 5:35 PM. 25 Dec

आगरा में चीन से लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

यूपी के आगरा से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां चीन से लौटा 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है.

5:35 PM. 25 Dec 22 5:35 PM. 25 Dec

देश के तीन दर्जन जिलों में कोविड-19 की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक

भारत में कोविड-19 की औसत राष्ट्रीय दर अभी 0.21 प्रतिशत के सामान्य स्तर पर है लेकिन देश के तीन दर्जन जिलों में यह एक प्रतिशत से अधिक तथा आठ जिलों में पांच प्रतिशत से अधिक दर्ज की गयी है. ये आंकड़े ऐसे समय में महत्वपूर्ण हैं जब चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की रफ्तार काफी तेज हो गयी है.

4:12 PM. 25 Dec 22 4:12 PM. 25 Dec

कर्नाटक सरकार कोविड को लेकर गाइडलाइन पर कल करेगी फैसला

कर्नाटक सरकार कोविड को लेकर गाइडलाइन पर सोमवार को फैसला कर सकती है. आपको बता दें कि दुनिया के कई देशों में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है.

1:28 PM. 25 Dec 22 1:28 PM. 25 Dec

बिहार में हर दिन 45 हजार से अधिक लोगों की हो रही कोरोना जांच, सरकार अलर्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, हम निरंतर जांच करवा रहे हैं। जबसे(कोरोना) शुरु हुआ है तब से बिहार अर्लट रहा है. हर दिन लगभग 45,000 लोगों की जांच हो रही है और टीकाकरण भी किया जा रहा है.

1:28 PM. 25 Dec 22 1:28 PM. 25 Dec

पीएम मोदी ने मन की बात में कारोना से बचने की दी सलाह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ने का जिक्र करते हुए लोगों से इस वायरस से सुरक्षित रहने के लिए एहतियाती उपायों पर अमल करने का आग्रह किया है.

1:28 PM. 25 Dec 22 1:28 PM. 25 Dec

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों का किया जा रहा कोरोना जांच

जेनस्ट्रिंग्स डायग्नोस्टिक सेंटर टू एएनआई संस्थापक डॉ गौरी अग्रवाल ने बताया, आईजीआई दिल्ली हवाई अड्डे पर औसतन लगभग 25,000 यात्री आते हैं, जिनमें से 500 यात्रियों का परीक्षण किया जा रहा है. पहले दिन के अंत तक जेनस्ट्रिंग्स ने लगभग 110 परीक्षण किए थे.

1:28 PM. 25 Dec 22 1:28 PM. 25 Dec

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 227 नये मामले, दो लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 227 नये मामले सामने आये हैं. जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत भी हो गयी है. इस समय देश में कोरोना संक्रमण के कुल 3424 मामले हैं.

1:28 PM. 25 Dec 22 1:28 PM. 25 Dec

कोरोना को देखते हुए मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश के आदिवासी जिलों के निमाड़ क्षेत्र में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने का आग्रह किया है.

1:28 PM. 25 Dec 22 1:28 PM. 25 Dec

भारत कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तैयारी शुरू

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने साफ कर दिया है कि भारत में इस समय कोरोना की स्थिति सामान्य से भी कम है, लेकिन आने वाले दिनों में संक्रमण के मामले न बढ़े इसको लेकर लगातार काम किया जा रहा है. सभी राज्य सरकारों को अलर्ट कर दिया गया है.

1:28 PM. 25 Dec 22 1:28 PM. 25 Dec

मध्यप्रदेश के खजुराहो हवाईअड्डे पर यात्रियों की होगी कोरोना जांच

मध्यप्रदेश के खजुराहो हवाईअड्डे पर पहुंचने वाले यात्रियों में संक्रमण के लक्षण दिखने पर उनकी कोरोना वायरस की जांच की जाएगी. छतरपुर जिले में खजुराहो मध्य भारत के सबसे बड़े पर्यटक स्थलों में से एक है.

1:28 PM. 25 Dec 22 1:28 PM. 25 Dec

चीन में कोरोना से भयावह स्थिति, लाखों लोग हो रहे संक्रमित

चीन में अस्पतालों में लाखों की संख्या में कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं और मुर्दाघर शवों से भरे पड़े हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिसंबर से संक्रमण के लाखों मामले सामने आए हैं और सरकार ने अब प्रभावित लोगों की मदद के लिए इंटरनेट अस्पताल खोलने की अनुमति दे दी है, ताकि चिकित्सा केंद्रों पर भार कम हो सके.

10:14 PM. 24 Dec 22 10:14 PM. 24 Dec

तमिलनाडु सरकार ने निगरानी बढ़ाई

दुनिया के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अचानक तेजी से बढ़ने के बीच तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है और शनिवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे 37 यात्रियों की कोविड-19 जांच की गई. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने कहा कि जिन लोगों की जांच की गई, उनमें से किसी में भी कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं थे.

10:14 PM. 24 Dec 22 10:14 PM. 24 Dec

महाराष्ट्र से कोरोना हो गया है बाहर

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा है कि महाराष्ट्र से कोरोना बाहर हो गया है क्योंकि पूरे महाराष्ट्र में केवल 132 मरीज हैं। डरने की कोई बात नहीं है.

10:14 PM. 24 Dec 22 10:14 PM. 24 Dec

कोविड-19 को लेकर घबराने की कोई जरुरत नहीं, नियमों का करें पालन : बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दुनिया के कुछ देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों से घबराने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की अपील की है. बोम्मई ने कहा है कि उनकी सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं.

10:14 PM. 24 Dec 22 10:14 PM. 24 Dec

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उपराज्यपाल को एक और चिट्ठी लिखी

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उपराज्यपाल को एक और चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने अस्पतालों-मोहल्ला क्लीनिक में लैब टेस्ट पर फैसला लेने की अपील की है.

2:04 PM. 24 Dec 22 2:04 PM. 24 Dec

दिल्ली और हैदराबाद हवाई अड्डे पर आ रहे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड जांच शुरू

दिल्ली और हैदराबाद हवाई अड्डे पर आ रही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों की कोरोना वायरस की यादृच्छिक (रैंडम) जांच शनिवार को शुरू हो गई. हवाई अड्डों पर प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में आ रहे दो प्रतिशत यात्रियों को रैंडम रूप से चुनकर उनकी कोविड-19 जांच की जाएगी.

2:04 PM. 24 Dec 22 2:04 PM. 24 Dec

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी प्रबंधन के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की कार्यात्मक और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को लिखा पत्र.

2:04 PM. 24 Dec 22 2:04 PM. 24 Dec

चीन-जापान सहित इन देशों से आने वाले यात्रियों को RT-PCR Test जरूरी

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों को कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया गया है.

2:04 PM. 24 Dec 22 2:04 PM. 24 Dec

चीन, कोरिया और जापान में बढ़ रहे कोरोना के केस

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, चीन, कोरिया और जापान में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन कांग्रेस को केवल एक परिवार की चिंता है. यह समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का है. मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह या कांग्रेस के अन्य नेता जो एचपी के सीएम के संपर्क में आए थे, जिन्होंने सकारात्मक परीक्षण किया, अलग-थलग या परीक्षण किया?

2:04 PM. 24 Dec 22 2:04 PM. 24 Dec

पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या में 17 की बढ़ोतरी

आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई है. बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 17 मामलों की बढ़ोतरी हुई है.

2:04 PM. 24 Dec 22 2:04 PM. 24 Dec

पिछले 24 घंटे में 136315 नमूनों की हुई जांच

मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 0.15 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.14 प्रतिशत दर्ज की गई है. कोविड-19 का पता लगाने के लिए कुल 90.97 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है. इनमें से 1,36,315 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई है.

2:04 PM. 24 Dec 22 2:04 PM. 24 Dec

भारत में कोरोना के 201 नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3397 हुई

भारत में कोरोना वायरस के 201 नये मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,76,879 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,397 पर पहुंच गई है.

2:04 PM. 24 Dec 22 2:04 PM. 24 Dec

उत्तराखंड में बूस्टर डोज लगाए जाने की मुहिम शुरू

चीन सहित कई देशों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच उत्तराखंड में कोविड रोधी टीके की एहतियानी खुराक देने का अभियान शुरू किया गया. एहतियानी खुराक देने के लिए यहां सचिवालय में शिविर भी लगाया गया.

2:04 PM. 24 Dec 22 2:04 PM. 24 Dec

दिल्ली के अस्पताल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार

दिल्ली के कई अस्पतालों ने कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि पर चिंताओं के बीच अपने विभाग प्रमुखों को मास्क पहनने और सैनिटाइजर का उपयोग करने सहित कोविड दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया. अस्पताल ने कहा कि उन्होंने किसी भी स्थिति के लिए खुद को तैयार रखा है.

2:04 PM. 24 Dec 22 2:04 PM. 24 Dec

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के सात नये मामले सामने आये

मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सात नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,55,074 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 19,746 बनी हुई है.

2:04 PM. 24 Dec 22 2:04 PM. 24 Dec

बीएफ7 ओमीक्रोन वैरिएंट का उपस्वरूप

कोरोना वायरस के बीएफ.7 स्वरूप को लेकर आशंकाओं को कुछ दूर करते हुए ‘टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक्स एंड सोसाइटी’ के निदेशक राकेश मिश्रा ने कहा कि यह ओमीक्रोन स्वरूप का उपस्वरूप है और भारत को आबादी पर इसकी गंभीरता को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है.

2:04 PM. 24 Dec 22 2:04 PM. 24 Dec

भारत में भी बीएफ7 वैरिएंट के मामले, पर संक्रमितों की संख्या में इजाफा नहीं

जानी मानी विषाणु विज्ञानी गंगनदीप कांग ने कहा कि भारत में ओमीक्रोन उपस्वरूप ‘एक्सबीबी’ और ‘बीएफ7’ के कुछ मामले मिले हैं, लेकिन इनमें बढ़ोतरी नहीं हुई है और उन्हें नहीं लगता है कि कोविड के मामलों में वृद्धि होगी.

2:04 PM. 24 Dec 22 2:04 PM. 24 Dec

इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन को इस्तेमाल की मिली मंजूरी

केंद्र सरकार ने ‘भारत बायोटेक’ के ‘इंट्रानेजल कोविड’ टीके को, 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए ‘बूस्टर’ खुराक के तौर पर इस्तेमाल किए जाने को मंजूरी दे दी है और इसे कोविन मंच पर शामिल किया जा सकता है.

2:04 PM. 24 Dec 22 2:04 PM. 24 Dec

वैज्ञानिकों ने बीएफ7 वैरिएंट से भयभीत नहीं होने की दी सलाह

वैज्ञानिकों ने दुनिया के कुछ देशों में फैल रहे कोरोना वायरस के बीएफ7 वैरिएंट से उपजी आशंकाओं को लेकर लोगों से भयभीत नहीं होने पर जोर दिया.

2:04 PM. 24 Dec 22 2:04 PM. 24 Dec

एयरपोर्ट पर कोरोना जांच की तैयारियां जोरों पर

चीन और कई अन्य देशों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने प्रत्येक उड़ान में कुल यात्रियों के दो प्रतिशत का आगमन के बाद हवाई अड्डे पर रैंडम परीक्षण कराने का फैसला किया है. मंत्रालय ने कहा कि हवाईअड्डा परिचालकों को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम जांच के लिए आवश्यक ढांचा तैयार करना होगा.

7:20 AM. 24 Dec 22 7:20 AM. 24 Dec

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों की रैंडम कोरोना जांच पर दिशानिर्देश जारी

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले कुछ यात्रियों का शनिवार से रैंडम कोरोना वायरस जांच परीक्षण किया जाएगा. नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि चालक दल के सदस्यों को इसके लिए चुने गए यात्रियों को हवाई अड्डे में स्थित जांच सुविधा तक लाना होगा.

मुख्य बातें

Coronavirus News Updates: चीन में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है. जिससे भारत की भी चिंता बढ़ गयी है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ-साथ देश के सभी राज्य अलर्ट मोड़ पर काम कर रही है. अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए आदेश दे दिया गया है. एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम कोरोना जांच की जा रही है. साथ ही अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर लौटने वाले सभी यात्रियों को कोरोना आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया गया है. मास्क सहित जरूरी उपायों पर जोर दिया जा रहा है. कोरोना से जुड़ी हर अपडेट आप यहां ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >