Coronavirus LIVE: मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले सामने आये

Coronavirus News Today Live Updates: चीन अमेरिका, जापान समेत दुनिया के कई देशों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है. भारत में भी ओमिक्रोन के नये वैरिएंट बीएफ7 के तीन मामले सामने आये हैं. पीएम मोदी ने कोरोना के खतरे को लेकर कल उच्च स्तरीय बैठक कर देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की. आज यानी शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक कर सकते हैं.

Live Updates
10:30 PM. 23 Dec 22 10:30 PM. 23 Dec

उत्तराखंड में एहतियाती खुराक लगाये जाने की मुहिम शुरू

चीन सहित कई देशों में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मामलों में बढ़ोतरी के बीच उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड रोधी टीके की एहतियानी खुराक देने का अभियान शुरू किया गया.

10:30 PM. 23 Dec 22 10:30 PM. 23 Dec

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले सामने आये

मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सात नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,55,074 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 19,746 बनी हुई है.

10:30 PM. 23 Dec 22 10:30 PM. 23 Dec

राजस्थान में ‘संक्रमण दर’ मात्र 0.1 प्रतिशत, स्थिति सामान्य

राजस्थान में बीते कुछ सप्ताह में कोरोना वायरस ‘संक्रमण दर’ केवल 0.1 प्रतिशत रही है और स्थिति बिल्कुल सामान्य है. चिकित्सा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. कोरोना संक्रमण को लेकर नई चिंताओं के बीच राज्य के चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक यहां हुई.

10:30 PM. 23 Dec 22 10:30 PM. 23 Dec

स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन राज्य सरकारें लागू करें, केंद्र का कोरोनो को लेकर निर्देश

केंद्र का कोरोनो को लेकर निर्देश दिया है. केंद्र सरकार ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन राज्य सरकारें लागू करें.

10:30 PM. 23 Dec 22 10:30 PM. 23 Dec

कोरोना पर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ मनसुख मांडविया की बैठक खत्म

कोरोना पर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया बैठक खत्म हो गयी है. आपको बता दें गुरुवार को पीएम मोदी ने एक अहम बैठक की और कहा कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है.

10:30 PM. 23 Dec 22 10:30 PM. 23 Dec

कोरोना पर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया की बैठक जारी

कोरोना पर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया बैठक कर रहे हैं. आपको बता दें गुरुवार को पीएम मोदी ने एक अहम बैठक की और कहा कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है.

10:30 PM. 23 Dec 22 10:30 PM. 23 Dec

हवाई अड्डे पर यात्री मास्क पहने नजर

दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामलों में इजाफे के बाद तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग ने नये दिशानिर्देश जारी किये हैं. इस बीच कोयंबत्तूर हवाई अड्डे पर यात्री मास्क पहने नजर आये. हवाई अड्डे पर यात्रियों का कोविड टेस्ट भी किया जा रहा है.

1:24 PM. 23 Dec 22 1:24 PM. 23 Dec

हमें सतर्क रहने की जरूरत- दिग्विजय

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भारत सरकार की ओर से देश में मेडिकल इमरजेंसी घोषित करने या नए कोविड वैरिएंट के बारे में चर्चा से पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखा था. उन्होंने कहा कि नये वेरिएंट का भारत में ज्यादा असर नहीं हुआ है. लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए.

1:24 PM. 23 Dec 22 1:24 PM. 23 Dec

कोरोना गाइडलाइन का कांग्रेस करे पालन

कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि हमने कोविड की स्थिति को लेकर गाइडलाइन जारी की है. देश के एक नागरिक के नाते उसका पालन करना है या नहीं करना, ये कांग्रेस पार्टी अगर जिम्मेदार पार्टी है तो निर्णय करे.

1:24 PM. 23 Dec 22 1:24 PM. 23 Dec

सीएम मान करेंगे बैठक

कोरोना को लेकर पंजाब सरकार भी अलर्ट मोड पर है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज यानी शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर चर्चा करेंगे.

1:24 PM. 23 Dec 22 1:24 PM. 23 Dec

नई गाइडलाइन हो सकती है जारी

देश में फिर कोरोना की आहट के बीच केन्द्र सरकार और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी तरह सतर्क है. इसी कड़ी में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नये साल और आगामी त्योहारों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कोरोना को लेकर एक नई गाइडलाइन जारी कर सकता है.

1:24 PM. 23 Dec 22 1:24 PM. 23 Dec

नेजल वैक्सीन को मंजूरी

भारत सरकार ने नेजल वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. इसका उपयोग हेटेरोलॉगस बूस्टर के रूप में किया जाएगा और यह पहले निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगा. आधिकारिक सूत्र से आई जानकारी के मुताबिक, इसे आज से कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा.

1:24 PM. 23 Dec 22 1:24 PM. 23 Dec

कोरोना को लेकर सरकार अलर्ट

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि कोरोना को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय इस पर नजर बनाये हुए है. पीएम मोदी ने कल कोरोना की तैयारियों को लेकर शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. आज राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बैठक करेंगे.

1:24 PM. 23 Dec 22 1:24 PM. 23 Dec

कोरोना से सतर्क रहने की जरूरत- हरीश राव

देश में कोरोना के खतरे को लेकर तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री हरीश राव ने कहा है कि कोविड 19 से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सभी को व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने की सलाह दी जाती है और जिन्होंने कोविड वैक्सीन नहीं ली है उन्हें तुरंत इसे लेना चाहिए और बूस्टर खुराक भी लेनी चाहिए.

7:24 AM. 23 Dec 22 7:24 AM. 23 Dec

कोविड को लेकर आज अहम बैठक 

देश में बढ़ते कोरोना के खतरने को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय और केन्द्र सरकार गंभीर हो गयी है. इसी कड़ी सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज यानी शुक्रवार दोपहर 3 बजे राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे.

10:11 PM. 22 Dec 22 10:11 PM. 22 Dec

महाराष्ट्र में कुल 95% टीकाकरण

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. महाराष्ट्र में कुल 95% टीकाकरण हो चुका है और बूस्टर डोज भी 78% से अधिक हो गया है. उन्होंने कहा कि हम 5 बिंदु कार्यक्रम (परीक्षण, ट्रैक, उपचार, टीकाकरण और COVID-उपयुक्त व्यवहार सुनिश्चित करना) दोहराएंगे. हवाई अड्डे पर 2% यात्रियों की यादृच्छिक थर्मल स्क्रीनिंग होगी.

10:11 PM. 22 Dec 22 10:11 PM. 22 Dec

अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आने वाले यात्रियों की होगी जांच

24 दिसंबर से प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आने वाले कुछ यात्रियों की कोविड की रैंडम जांच होगी. ऐसा कुछ देशों में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर किया जाएगा.

7:08 PM. 22 Dec 22 7:08 PM. 22 Dec

‘कोरोना को लेकर मजबूत निगरानी की जरूरत’, समीक्षा बैठक में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 पर समीक्षा बैठक में कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग पर ध्यान केंद्रित करने के साथ मजबूत निगरानी की जरूरत है. साथ ही जांच बढ़ाई जानी चाहिए.

7:08 PM. 22 Dec 22 7:08 PM. 22 Dec

कोरोना से लड़ने के लिए झारखंड तैयार स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कही से बात

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ बातचीत की है. चीन और ऐसे अन्य देशों से आगे की उड़ानें और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को रोका जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे पहले केंद्र ने कोविड को गंभीरता से नहीं लिया था. अब वे चीन में कोरोना की स्थिति का संज्ञान लेकर इससे गंभीरता से निपट रहे हैं. हम तैयार हैं और पर्याप्त उपाय किये हैं. जैसे ही मामले बढ़ेंगे, हम तत्काल कदम उठाएंगे.

7:08 PM. 22 Dec 22 7:08 PM. 22 Dec

कोरोना की स्थिति पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या कहा

कोरोना की स्थिति पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ये हमारे संज्ञान में है और परिस्थिति को देखकर बहुत जल्द सभी को इससे अवगत कराएंगे.

7:08 PM. 22 Dec 22 7:08 PM. 22 Dec

राहुल गांधी जिंदगी भर यात्रा करते रहें मगर कोरोना के नियमों का पालन करें

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि आज संसद में सभी सांसद मास्क लगाकर आये क्योंकि आस-पास के देशों को देखकर भारत सरकार ने जरूरी दिशा-निर्देष सभी लोगों को दिया है. हम राहुल गांधी के यात्रा से डर नहीं रहे हैं. वो जिंदगी भर यात्रा करते रहें मगर कोरोना के नियमों का पालन करें.

7:08 PM. 22 Dec 22 7:08 PM. 22 Dec

पीएम मोदी की उच्च स्तरीय वर्चुअल मीटिंग खत्म

कोरोना संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उच्च स्तरीय वर्चुअल मीटिंग खत्म हो चुकी है. आपको बता दें कि कुछ देशों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं जिसे देखते हुए यह बैठक बुलायी गयी थी.

7:08 PM. 22 Dec 22 7:08 PM. 22 Dec

दिल्ली AIIMS ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में कोविड की तैयारियों को लेकर सीएम केजरीवाल ने उच्च स्तरीय बैठक की. इधर दिल्ली AIIMS ने स्टाफ के लिए एडवाइजरी जारी की है. अब अस्पताल परिसर में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है.

7:08 PM. 22 Dec 22 7:08 PM. 22 Dec

कोविड-19 स्थिति को लेकर सामान्य अलर्ट

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य में कोविड-19 स्थिति को लेकर सामान्य अलर्ट जारी किया गया है. फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है. हम जनता से सतर्क रहने की अपील करते हैं। हमने राज्य में 100% टीकाकरण किया है.

7:08 PM. 22 Dec 22 7:08 PM. 22 Dec

पीएम मोदी ने की अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक अभी जारी है. प्रधानमंत्री मोदी देश में कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति की एक उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा कर रहे हैं.

7:08 PM. 22 Dec 22 7:08 PM. 22 Dec

पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक शुरू

कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उच्चस्तरीय बैठक शुरू हो चुकी है. कई देशों में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी के बाद भारत की चिंता बढ़ गयी है.

7:08 PM. 22 Dec 22 7:08 PM. 22 Dec

कुछ देर में पीएम मोदी कोरोना को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे

थोड़ी देर में पीएम मोदी कोरोना को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जाएगी.

7:08 PM. 22 Dec 22 7:08 PM. 22 Dec

हम वैश्विक कोविड स्थिति पर नजर रख रहे हैं

लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि हम वैश्विक कोविड स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसी के अनुसार कदम उठा रहे हैं. राज्यों को सलाह दी जा रही है कि वे कोविड-19 के नए वेरिएंट की समय पर पहचान करने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाएं.

2:21 PM. 22 Dec 22 2:21 PM. 22 Dec

रैंडम आरटी-पीसीआर सैंपलिंग शुरू

लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि हमने देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों की रैंडम आरटी-पीसीआर सैंपलिंग भी शुरू कर दी है. हम महामारी से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उचित कदम उठा रहे हैं.

2:21 PM. 22 Dec 22 2:21 PM. 22 Dec

जागरूकता बढ़ाये राज्य सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा में कहा कि, त्योहारी और नए साल के मौसम के कारण राज्यों को सलाह दी जाती है कि वे एहतियाती खुराक के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को मास्क पहनने, सैनिटाइज़र का उपयोग करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने पर जोर दें.

2:21 PM. 22 Dec 22 2:21 PM. 22 Dec

कोरोना को देखते हुए सरकार अलर्ट

लोकसभा में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कोरोना तेजी से अपना स्वरुप बदल रहा है. ऐसे में हम पूरी सावधानी से इस बीमारी से लड़ रहे है. उन्होंने विपक्ष से भी सहयोग की अपील की है. कोरोना को लेकर उन्होंने सभी से कोविड गाइडलाइन का पालन करने को कहा है. साथ ही उन्होंने लोगों से मास्क पहनने की भी अपील की है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पीएम मोदी भी कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर बैठक करेंगे.

2:21 PM. 22 Dec 22 2:21 PM. 22 Dec

कोरोना पर लोकसभा में बोले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री

लोकसभा में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना को लेकर कई बातें कहीं. मांडविया ने कहा कि दुनिया के कई देश कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि जापान, अमेरिका, चीन समेत कई देशों में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. वहीं, जब केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया लोकसभा में बयान दे रहे थे तो विपक्ष के नेता सदन में हंगामा कर रहे थे.

2:21 PM. 22 Dec 22 2:21 PM. 22 Dec

कोरोना को लेकर उच्च स्तरीय बैठक

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कोविड-19 की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. कोरोना को लेकर उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए.

2:21 PM. 22 Dec 22 2:21 PM. 22 Dec

कोरोना को लेकर सीएम योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक

कोरोना के बढ़े खतरे को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के अधिकारियों के साथ आज बैठक की. उन्होंने अधिकारियों से भीड़ और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने को लेकर जागरूकता बढ़ाने को कहा है. साथ ही उन्हें कोविड टेस्ट और एहतियाती खुराक की गति बढ़ाने के लिए भी कहा.

12:53 PM. 22 Dec 22 12:53 PM. 22 Dec

कोरोना प्रोटोकॉल और एहतियाती कदम पर एमके स्टालिन ने की बैठक

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम, स्वास्थ्य सचिव और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ सचिवालय में कोविड प्रोटोकॉल और एहतियाती कदम उठाने के संबंध में बैठक कर रहे हैं.

12:19 PM. 22 Dec 22 12:19 PM. 22 Dec

कोरोना के नये वैरिएंट से दहशत, विदेश से आने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर

दुनिया के कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने अधिकारियों को दूसरे देशों से राज्य में आने वाले यात्रियों की अनिवार्य जांच करने का आदेश दिया. अधिकारियों ने कहा कि यह भी सामने आया है कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन के वैरिएंट बीएफ7 के कम से कम दो मामले सितंबर और नवंबर में अहमदाबाद और वडोदरा में दर्ज किए गए थे. दोनों ही मामले जिन लोगों में पाए गए थे, वे विदेश से लौटे थे.

12:19 PM. 22 Dec 22 12:19 PM. 22 Dec

राज्यसभा में सभापति ने सदस्यों को दी कोरोना को लेकर ऐहतियात बरतने की सलाह

राज्यसभा में बृहस्पतिवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने विभिन्न देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि पर चिंता जताते हुए सदस्यों से पूरी तरह सतर्क रहने और अतिरिक्त ऐहतियात बरतने को कहा. च्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति ने कहा कि कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और यह स्थिति चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सर्तक रहने तथा अतिरिक्त ऐहतियात बरतने की जरूरत है.

12:19 PM. 22 Dec 22 12:19 PM. 22 Dec

चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या में इजाफा

चीन में कोरोना के नये वैरिएंट बीएफ 7 ने भारी तबाही मचा दी है. चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या में इजाफा आया है. चीन से कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं, तो काफी डराने वाली हैं.

12:19 PM. 22 Dec 22 12:19 PM. 22 Dec

भारत में कोरोना के नये वैरिएंट की दस्तक, तीनों मरीज हुए ठीक

भारत में कोरोना के नये वैरिएंट बीएफ 7 के तीन मामले सामने आये. तीनों मामले गुजरात से आगे हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि तीनों मरीज घर पर ही आइसोलेट होकर ठीक हो गये. उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी.

12:19 PM. 22 Dec 22 12:19 PM. 22 Dec

चार राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे कोरोना को लेकर आपात बैठक

कोरोना के खौफ को देखते हुए दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और यूपी की सरकार आपात बैठक करने वाली है.

12:19 PM. 22 Dec 22 12:19 PM. 22 Dec

भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को एक हाई लेवल बैठक की थी. जिसमें उन्होंने लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी थी. इसके अलावा राज्यों को कोरोना के लेकर अलर्ट मोड में रहने की भी सलाह दी थी.

12:19 PM. 22 Dec 22 12:19 PM. 22 Dec

पीएम मोदी करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर में कोरोना संक्रमण को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक करने वाले हैं. जिसमें देश में कोरोना की स्थिति और नये वैरिएंट से निपटने के लिए तैयारी की समीक्षा करेंगे.

12:19 PM. 22 Dec 22 12:19 PM. 22 Dec

भारत में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,41,42,432 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.

12:19 PM. 22 Dec 22 12:19 PM. 22 Dec

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 530681

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण से एक और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 530681 हो गई है. जबकि मरीजों की संख्या घटकर 3,402 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में छह मामलों की कमी दर्ज की गई है.

10:48 AM. 22 Dec 22 10:48 AM. 22 Dec

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 185 नये मामले, मरीजों की संख्या 3402 हुई

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 185 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,76,515 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,402 रह गई है.

मुख्य बातें

Coronavirus News Today Live Updates: चीन अमेरिका, जापान समेत दुनिया के कई देशों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है. भारत में भी ओमिक्रोन के नये वैरिएंट बीएफ7 के तीन मामले सामने आये हैं. पीएम मोदी ने कोरोना के खतरे को लेकर कल उच्च स्तरीय बैठक कर देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की. आज यानी शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >