Coronavirus Updates : झारखंड में बढ़ेगा लॉकडाउन ? महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 51,880 नए मामले, हरियाणा में 153 मौतें

Coronavirus News Today 4 MAY LIVE Updates : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना रिकॉर्ड बढ़ोतरी होती नजर आ रही है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,57,229 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,02,82,833 हो चुकी है. वहीं बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है. कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
10:31 PM. 4 May 21 10:31 PM. 4 May

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में 153 मौतें

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,786 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 11,525 लोग डिस्चार्ज हुए और 153 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल मामले 5,43,559, कुल डिस्चार्ज 4,29,950, कुल मृत्यु 4,779 और सक्रिय मामले 1,08,830 दर्ज हुई है.

10:31 PM. 4 May 21 10:31 PM. 4 May

दिल्ली में ऑक्सीजन डिमांड का अभी कुल 44% हिस्सा ही सप्लाई : आप

आप नेता राघव चड्डा ने कहा कि 3 मई को हमें दिल्ली में 976 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन हमें 433 मीट्रिक टन ऑक्सीजन ही मिल पाई. अभी कुल मांग की 44% ऑक्सीजन ही दिल्ली को मिल रही है. 56% का गैप अभी भी बना हुआ है. मुझे विश्वास है कि बहुत जल्द यह गैप कम होगा.

10:31 PM. 4 May 21 10:31 PM. 4 May

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 51,880 नए मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 51,880 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 65,934 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही 891 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, सक्रिय मामले 6,41,910 और कुल मृत्यु 71,742 हुई है.

10:31 PM. 4 May 21 10:31 PM. 4 May

असम में कोरोना की स्थिति बिगड़ी, रोजाना आ रहे 5000 नए मामले

असम में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है. असम स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने बताया कि 1 तारीख से राज्य में कोरोना स्थिति थोड़ी बिगड़ी है. 5,000 नए मामले आ रहे हैं. लॉकडाउन तब लगेगा जब हमारे हाथ में कुछ नहीं रहेगा. अभी हमारे पास साधन है.

10:31 PM. 4 May 21 10:31 PM. 4 May

अमृतसर में पुलिस सड़कों पर कोविड निर्देशों का उल्लंघन कर रहे लोगों का करा रही कोरोना टेस्ट

पंजाब के अमृतसर में पुलिस सड़कों पर कोविड निर्देशों का उल्लंघन कर रहे लोगों का कोरोना टेस्ट करा रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया, हम नाकाबंदी करके कोरोना टेस्ट करा रहे हैं. बिना वजह जो लोग बाहर घूम रहे हैं, अगर उनके पास आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं है, तो हम उनका टेस्ट करा रहे हैं.

10:31 PM. 4 May 21 10:31 PM. 4 May

यूपी में कोरोना के मामले लगातार घटने की तरफ : नवनीत सहगल

यूपी अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार घटने की तरफ है. ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की तरफ है. 30 अप्रैल को प्रदेश में 34,626 मामले आए थे और 32,494 लोग संक्रमण से मुक्त हुए थे. वहीं, कल 25,858 नए मामले आए हैं और 38,683 लोग संक्रमण से ठीक हुए है.

10:31 PM. 4 May 21 10:31 PM. 4 May

दिल्ली में एक हफ्ते के अंदर 500 बेड का एक अस्पताल तैयार हो जाएगा : डिप्टी सीएम

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यहां एक 500 बेड का अस्पताल तैयार हो रहा है. इसमें ICU और मेडिकल की तमाम आधुनिक सुविधाएं रहेंगी. एक हफ्ते के अंदर यह बनकर तैयार हो जाएगा. ऑक्सीजन की काफी कमी है. हम करीब 8,000 बेड बढ़ा सकते हैं, लेकिन ऑक्सीजन की कमी से नहीं बढ़ा पा रहे हैं.

2:20 PM. 4 May 21 2:20 PM. 4 May

दिल्ली हाईकोर्ट में ऑक्सीजन की किल्लत पर सुनवाई

आज एक बार फिर दिल्ली हाईकोर्ट में ऑक्सीजन की किल्लत पर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने एक बार फिर ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार को फटकार लगाई है. ​​​​​​

2:20 PM. 4 May 21 2:20 PM. 4 May

ब्रिटेन से ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर चेन्नई पहुंचे वायु सेना के विमान

भारतीय वायुसेना का विमान ब्रिटेन से 450 खाली ऑक्सीजन सिलिंडरों समेत करीब 35 टन चिकित्सीय उपकरणों को लेकर वायुसेना का विमान मंगलवार को यहां पहुंचा रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक वायुसेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान ब्रिटेन से चिकित्सीय उपकरण लाने के लिए दो मई को गुजरात के जामनगर वायु सैन्य अड्डे से रवाना हुए थे.

1:30 PM. 4 May 21 1:30 PM. 4 May

आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला किया गया है. पिछले कुछ दिनों से आईपीएल की कई टीमों में कोरोना के केस सामने आने के बाद BCCI ने ये फैसला लिया है.

1:30 PM. 4 May 21 1:30 PM. 4 May

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करके कहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करके कहा कि सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया. इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है.

1:30 PM. 4 May 21 1:30 PM. 4 May

आईपीएल पर कोरोना का कहर : बालाजी की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद सीएसके-रॉयल्स मैच स्थगित

आईपीएल पर कोरोना का कहर जारी है. इसकी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाला मुकाबला टाल दिया गया है. जानकारी के अनुसार चेन्नई के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी के कोरोना पॉजिटिव होन के बाद यह फैसला किया गया है.

10:55 AM. 4 May 21 10:55 AM. 4 May

ठाणे में कोरोना संक्रमण के 2,193 नए मामले, 43 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 2,193 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,74,987 हो गई. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए.

10:55 AM. 4 May 21 10:55 AM. 4 May

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,57,229 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,57,229 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,02,82,833 हो चुकी है. वहीं 3,449 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,22,408 हो गई है.

10:55 AM. 4 May 21 10:55 AM. 4 May

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 26,011 नये मामले

केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,011 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,64,789 हो गयी जबकि इस दौरान कोरोना के 45 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,450 हो गयी.

10:55 AM. 4 May 21 10:55 AM. 4 May

हरियाणा में अप्रैल माह में ही कोरोना के करीब दो लाख नये मामले

देश के कई राज्यों की तरह हरियाणा में भी कोरोना संक्रमण के नये मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और केवल अप्रैल माह में ही कोरोना के करीब दो लाख नये मामले सामने आये हैं जबकि इस दौरान कोविड-19 से एक हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है. हरियाणा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए सोमवार से एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया है.

10:55 AM. 4 May 21 10:55 AM. 4 May

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,972 नए मामले

आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,972 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11,63,994 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,277 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद राज्य में अब तक कुल 10,03,935 लोग ठीक हो चुके हैं.

10:55 AM. 4 May 21 10:55 AM. 4 May

यूपी में शराब पर कोरोना सेस

यूपी सरकार ने शराब पर कोरोना सेस लगाया है. अब इसकी कीमतें 10 से 40 रुपये तक बढ़ चुकी है.

10:55 AM. 4 May 21 10:55 AM. 4 May

कर्नाटक में संक्रमण के 44,438 नये मामले

कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 44,438 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16.46 लाख हो गयी जबकि इस दौरान कोरोना के 239 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,250 हो गयी है.

10:55 AM. 4 May 21 10:55 AM. 4 May

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान 82 और लोगों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 82 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या सोमवार को 2821 हो गयी और पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने के बाद से इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 509047 हो गयी.

10:55 AM. 4 May 21 10:55 AM. 4 May

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 12062 नए मामले

मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12062 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 6,00,430 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 93 और व्यक्तियों की मौत हुई है जबकि प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 5,905 हो गयी है.

11:23 AM. 4 May 21 11:23 AM. 4 May

झारखंड में बढ़ेगा लॉकडाउन

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि फिर एक सप्ताह के लिए बढ़ायी जा सकती है. झारखंड में कोरोना की स्थिति जस की तस बनी हुई है. बताते चलें कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह छह मई की सुबह छह बजे तक ही है. सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री चार मई को लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे. झारखंड में लॉकडाउन बढ़ सकता हैं तथा Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।

7:31 AM. 4 May 21 7:31 AM. 4 May

कोरोना के 3,55,828 नए मामले

भारत में सोमवार को कोरोना के 3,55,828 नए मामले आए जबकि 3438 और मरीजों की मौत हो गई. वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 2 लाख 75 हजार 543 पर पहुंच चुकी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत है. वहीं मृतकों की संख्या 2 लाख 22 हजार 666 हो चुकी है.

11:23 AM. 4 May 21 11:23 AM. 4 May

बंगाल में संक्रमण के 17,501 नए मामले

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17,501 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,80,894 हो गई. वहीं, कोलकाता में एक ही दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 3,990 नए मामले दर्ज किए गए. पिछले 24 घंटे में 15,937 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद राज्य में अब तक कुल 7,49,296 लोग ठीक हो चुके हैं. इसके मुताबिक, बंगाल में इसी अवधि में कोरोना संक्रमित 98 मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 11,637 तक पहुंच गई.

7:31 AM. 4 May 21 7:31 AM. 4 May

लगातार तीसरे दिन दिल्ली में मरने वालों की संख्या 400 के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से रिकॉर्ड 448 लोगों की मौत दर्ज की गईं जबकि इस दौरान 18,043 नए मामले सामने आए जो 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम हैं. दिल्ली में संक्रमण दर 29.56 प्रतिशत दर्ज की गई है. यह लगातार तीसरा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से मरने वालों की संख्या 400 के पार है.

7:31 AM. 4 May 21 7:31 AM. 4 May

छत्तीसगढ़ में और 15,274 कोरोना वायरस से संक्रमित

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान और 15,274 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 7,71,701 हो गई है. राज्य में सोमवार को 1088 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 13,288 लोगों ने होम आइसोलेशन पूर्ण किया है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 266 मरीजों की मौत हुई है.

7:31 AM. 4 May 21 7:31 AM. 4 May

तमिलनाडु में और 122 मरीजों की मौत

तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस के सबसे अधिक 20,952 नये मामले सामने आये और 122 मरीजों की जान चली गयी. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसी के साथ राज्य में इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 12,28,064 हो गयी है मरने वालों की तादाद बढ़ कर 14,468 हो गयी है.

7:31 AM. 4 May 21 7:31 AM. 4 May

महाराष्ट्र में 48,621 नए मामले

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 48,621 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 47,71,022 तक पहुंच गई. महाराष्ट्र में पिछले 30 दिन की अवधि में सोमवार को पहली बार एक ही दिन में नए मामलों की संख्या 50,000 के आंकड़े से कम दर्ज की गई है.

7:31 AM. 4 May 21 7:31 AM. 4 May

मुंबई में 2662 नए मामले

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को मध्य मार्च के बाद सबसे कम 2662 नए मामले सामने आए जबकि 78 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी. बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार इसके साथ ही महानगर में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,58,866 हो गई है जबकि 13,408 लोगों की इससे मौत हो चुकी है.

मुख्य बातें

Coronavirus News Today 4 MAY LIVE Updates : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना रिकॉर्ड बढ़ोतरी होती नजर आ रही है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,57,229 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,02,82,833 हो चुकी है. वहीं बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है. कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >