Coronavirus Updates : गुजरात में आज 149 मौतें, पंजाब में आज 6,016 लोग डिस्चार्ज हुए, महाराष्ट्र में 48,621 नए मामले, जानिए अन्य राज्यों में क्या है हालात

Coronavirus News Today 3 MAY LIVE Updates : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना रिकॉर्ड बढ़ोतरी होती नजर आ रही है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,68,147 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,99,25,604 हो चुकी है. कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
10:31 PM. 3 May 21 10:31 PM. 3 May

पंजाब में आज 6,016 लोग डिस्चार्ज हुए

पंजाब में पिछले 24 घंटे में 6,798 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 6,016 लोग डिस्चार्ज हुए और 157 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, सक्रिय मामले 60,709, कुल डिस्चार्ज 3,21,861 और कुल मृत्यु 9,472 दर्ज हुई है.

10:31 PM. 3 May 21 10:31 PM. 3 May

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12,062 नए मामले

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12,062 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 13,408 लोग डिस्चार्ज हुए और 93 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, सक्रिय मामले 85,750, कुल मामले 6,00,430 व कुल मृत्यु 5,905 दर्ज हुई है.

10:31 PM. 3 May 21 10:31 PM. 3 May

गुजरात में आज 149 मौतें

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 12,820 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 11,999 लोग डिस्चार्ज हुए और 140 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल मामले 6,07,422, कुल डिस्चार्ज 4,52,275, कुल सक्रिय मामले 1,47,499 और कुल मृत्यु 7,648 दर्ज हुई है.

10:31 PM. 3 May 21 10:31 PM. 3 May

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 48,621 नए मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48,621 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 59,500 लोग डिस्चार्ज हुए और 567 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, प्रदेश में सक्रिय मामले 6,56,870 और कुल 70,851 मौतें दर्ज हुई है.

10:31 PM. 3 May 21 10:31 PM. 3 May

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 154 लोगों की मौत

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 17,296 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 11,949 लोग डिस्चार्ज हुए और 154 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, सक्रिय मामले 1,94,371 और कुल डिस्चार्ज 4,52,164 व कुल 4,712 मृत्यु हुई है.

10:31 PM. 3 May 21 10:31 PM. 3 May

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में सामने आए 5,403 नए मामले

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के के 5,403 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 128 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल मामले 1,97,023 और सक्रिय मामले 55,436 हुए है.

10:31 PM. 3 May 21 10:31 PM. 3 May

वायरस का कोई भी म्यूटेंट हो, कोविड उपयुक्त व्यवहार रखना जरूरी : डॉ‍. रणदीप गुलेरिया

एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया ने कहा कि वायरस का म्यूटेंट कोई भी हो हम कोविड उपयुक्त व्यवहार रखें. वायरस इंसान से ही इंसान में फैल रहा है और ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल भी वो ही हैं.

10:31 PM. 3 May 21 10:31 PM. 3 May

दिल्ली में 18-44 वर्ष के लोगों को लगाया जा रहा टीका

दिल्ली में कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर 18-44 वर्ष के लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा रही है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विनोद नगर के एक वैक्सीनेशन सेंटर में चल रहे 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि आज दिल्ली सरकार के 76 स्कूलों में 301 सेंटर में 18-45 साल के लोगों के वैक्सीनेशन का प्रोग्राम शुरू हुआ है. हम इसे 300 स्कूलों तक लेकर जाएंगे, हमें जैसे-जैसे और वैक्सीन मिलेगी हम इसे बढ़ाते जाएंगे. हमारे पास 4.5 लाख वैक्सीन आई है, आज हमने वैक्सीनेशन के लिए 45,150 लोगों को अपॉइंटमेंट दिया है.

10:31 PM. 3 May 21 10:31 PM. 3 May

यूपी में पिछले 24 घंटे में सामने आए 29,192 नए मामले

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 29,192 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, डिस्चार्ज लोगों की संख्या 38,687 है. जबकि, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 288 लोगों की मृत्यु हुई है. उन्होंने बताय कि कल प्रदेश में 2,29,440 सैंपल की जांच हुई है.

2:11 PM. 3 May 21 2:11 PM. 3 May

कर्नाटक के चामराजनगर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से 24 मरीजों की मौत

कर्नाटक के चामराजनगर में जिला अस्पताल में कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी के चलते पिछले 24 घंटों में 24 मरीजों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में कोरोना संक्रमित 23 मरीज भी हैं.

1:41 PM. 3 May 21 1:41 PM. 3 May

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की बेटी का हार्ट अटैक की वजह से निधन

आज तक की खबर के अनुसार सोमवार को केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की बेटी का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया. बताया जा रहा है कि गहलोत की बेटी की उम्र 43 साल थी, वह कोरोना से पीड़ित थीं लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई.

1:41 PM. 3 May 21 1:41 PM. 3 May

दिल्ली सरकार की ‘आर्मी’ भेजने की रिक्वेस्ट पर जवाब दे केंद्र : दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से कहा है कि दिल्ली सरकार की ‘आर्मी’ भेजने की रिक्वेस्ट पर जवाब दे.

12:26 PM. 3 May 21 12:26 PM. 3 May

IPL पर कोरोना का कहर, आज होने वाला KKR-RCB का मैच रद्द

कोरोना संक्रमण का असर अब आईपीएल पर पूरी तरह से नजर आने लगा है. जानकारी के अनुसार सोमवार को होने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स और बेंगलुरु के मैच को रद्द करने का काम प्रबंधन ने किया है. बताया जा रहा है कि कोलकाता के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद ये फैसला लिया गया है.

12:26 PM. 3 May 21 12:26 PM. 3 May

अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत

कर्नाटक के चामराज जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत हो गई.

12:26 PM. 3 May 21 12:26 PM. 3 May

यूपी में में 2 दिन का लॉकडाउन बढ़ गया

उत्तर प्रदेश में 2 दिन का लॉकडाउन बढ़ गया है. अब गुरुवार सुबह 7:00 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा.

12:26 PM. 3 May 21 12:26 PM. 3 May

दिल्ली में 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 वैक्सीनेशन मुहिम का तीसरा एवं सबसे बड़ा चरण सोमवार सुबह शुरू हो गया, जिसके तहत 18 साल से 45 साल तक के आयुवर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा.

12:26 PM. 3 May 21 12:26 PM. 3 May

सुप्रीम कोर्ट ने लॉकडाउन का दिया सुझाव

कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने लॉकडाउन का सुझाव दिया.

12:26 PM. 3 May 21 12:26 PM. 3 May

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,68,147 नए मामले, 3,417 मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,68,147 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,99,25,604 हो चुकी है. 3,417 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,18,959 हो गई है.

12:26 PM. 3 May 21 12:26 PM. 3 May

कारोबारी विनोद खोसला भारत के अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए एक करोड़ डॉलर दान करेंगे

भारतीय मूल के अमेरिकी अरबपति कारोबारी विनोद खोसला भारत में अस्पतालों को चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए एक करोड़ डॉलर की राशि दान करेंगे. भारत में कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि के मद्देनजर सन माइक्रोसिस्टम्स के सह-संस्थापक खोसला भारतीय अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए लगातार मदद कर रहे हैं.

12:26 PM. 3 May 21 12:26 PM. 3 May

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है और 140 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,226 हो गई है.

12:26 PM. 3 May 21 12:26 PM. 3 May

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 23,920 नए मामले, 83 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित नए मरीजों की संख्या 20 हजार के पार पहुंची और राज्य में 23,920 नए मामले दर्ज किये गए. वहीं 83 और मरीजों की मौत हो गई है.

12:26 PM. 3 May 21 12:26 PM. 3 May

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,662 नए मामले सामने आए

मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12,662 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,88,368 तक पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 94 और व्यक्तियों की मौत हुई है.

12:26 PM. 3 May 21 12:26 PM. 3 May

राजस्थान में कोरोना वायरस के 18,298 नए मामले सामने आए

राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,298 नए मामले आए जबकि 159 रोगियों की मौत की जानकारी मिली.

12:26 PM. 3 May 21 12:26 PM. 3 May

कर्नाटक में 37733 नए मामले, 217 मरीजों की मौत

कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 37733 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 16 लाख के पार पहुंच गई जबकि 217 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से प्रदेश में जान गंवाने वालों की संख्या 16,011 हो गई.

7:07 AM. 3 May 21 7:07 AM. 3 May

हरियाणा और ओडिशा में लॉकडाउन

मरीजों के लिए अस्पताल में बिस्तरों, दवाओं और ऑक्सीजन की गंभीर कमी के बीच बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने की कोशिश में कुछ अन्य राज्यों की तरह हरियाणा और ओडिशा ने भी लॉकडाउन लगा दिया है.

7:07 AM. 3 May 21 7:07 AM. 3 May

दिल्ली में कोरोना संक्रमण से 407 लोगों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना संक्रमण के 20,394 नए मामले आए तथा 407 लोगों की मौत हो गयी. वहीं संक्रमण दर घटकर 28.33 प्रतिशत हो गयी है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक लगातार दूसरे दिन 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई.

7:07 AM. 3 May 21 7:07 AM. 3 May

कांग्रेस विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर का कोविड-19 से निधन

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर का रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. राठौर (63 वर्षीय) कोरोना वायरस से संक्रमित थे.

7:07 AM. 3 May 21 7:07 AM. 3 May

झारखंड में कोरोना संक्रमण से 159 रोगियों की मौत

झारखंड में चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण से 159 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 2,829 तक पहुंच गई जबकि संक्रमण के 6,323 नए मामले सामने सामने आने के साथ ही संक्रमितों की तादाद 2,39,734 तक पहुंच गई है.

7:07 AM. 3 May 21 7:07 AM. 3 May

बंगाल में कोरोना संक्रमण के 17,515 नए मामले, संक्रमण से और 92 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 17,515 नए मामले आए, जिसके साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 8,63,393 हो गयी है. यहां संक्रमण से और 92 लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,539 हो गयी है.

7:07 AM. 3 May 21 7:07 AM. 3 May

बिहार में कोरोना संक्रमण के 13,534 मामले सामने आए, पूर्व उपमुख्यमं‍त्री के भाई की मौत

बिहार में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी के छोटे भाई समेत 97 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 2,739 हो गई है. इसके अलावा संक्रमण के 13,534 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,97,640 हो गई.

7:07 AM. 3 May 21 7:07 AM. 3 May

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 56,647 नए मामले, 669 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 56,647 नए मामले आए तथा 669 और लोगों की मौत हो गयी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 47,22,401 और मृतक संख्या 70,284 हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान 51,356 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Coronavirus News Today 3 MAY LIVE Updates : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना रिकॉर्ड बढ़ोतरी होती नजर आ रही है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,68,147 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,99,25,604 हो चुकी है. कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >