Coronavirus In India : देश में कोविड-19 के 69,921 नए मामले , 37 लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

Coronavirus news In India : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 69,921 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हो गई. वहीं अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या मंगलवार को 28,39,882 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने की दर 76.94 फीसदी हो गई. मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में 819 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है.

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 69,921 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हो गई. वहीं अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या मंगलवार को 28,39,882 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने की दर 76.94 फीसदी हो गई. मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में 819 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है.

इसके अनुसार देश में संक्रमण से मृत्यु दर नीचे गिरकर अब 1.77 फीसदी है. आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 7,85,996 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 21.29 फीसदी है. देश में संक्रमण का आंकड़ा सात अगस्त को 20 लाख के पार जबकि 23 अगस्त को यह 30 लाख के पार हो गया था. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 31 अगस्त तक 4,33,24,834 नमूनों की जांच हो चुकी है जिसमें से सोमवार को 10,16,920 नमूनों की जांच हुई. [

वही इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे में 31 अगस्त यानी सोमवार तक तक कोरोना के कुल 175,105 मामले हो चुके थे, जबकि दिल्ली में सोमवार तक 1,74,748 मामले थे. कोरोना के एक्टिव केस के मामले में भी पुणे की स्थिति सबसे खराब है. यहां अब भी कोरोना के 52172 सक्रिय मामले हैं, जबकि मुंबई में केवल 20 हजार जबकि दिल्ली में केवल 15 हजार लोग कोविड पॉजिटिव हैं.

सोमवार तक के आंकड़ों के मुताबिक, पुणे में अब तक 4069 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,18,324 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं. पुणे में रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि पुणे शहर कोरोना के चक्रव्यूह में फंस गया है. पिछले 10 दिनों के आंकड़ों को देखा जाए तो पता चलता है कि कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बता दें कि पुणे ही वह शहर है जहां महाराष्ट्र का पहले कोरोना केस 9 मार्च को दर्ज हुआ था. हालांकि पहली मौत 17 मार्च को मुंबई में हुई थी.

Posted By : Pawan Singh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >