GOOD NEWS : कोरोना के खौफ के बीच अच्‍छी खबर, भारत में ठीक हुए 100 मरीज

कोरोना वायरस से पूरा विश्व इस समय खतरे में है. चीन के वुहान से शुरू हुए इस महामारी ने अब 202 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है. वायरस से अब तक 6 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि पूरे विश्व में 30 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. भारत में भी कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है. अब तक देश में कोविड-19 मामलों की संख्या सोमवार को 1,071 पर पहुंच गई जबकि बीमारी से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है.

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस से पूरा विश्व इस समय खतरे में है. चीन के वुहान से शुरू हुए इस महामारी ने अब 202 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है. वायरस से अब तक 6 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि पूरे विश्व में 30 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. भारत में भी कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है. अब तक देश में कोविड-19 मामलों की संख्या सोमवार को 1,071 पर पहुंच गई जबकि बीमारी से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है.

कोरोना के खौफ के बीच एक राहत देने वाली खबर है. पूरे देश में इस वायरस से लड़कर ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 100 के पार पहुंच गयी है. भारत में कोरोन से सबसे अधिक संक्रमित महाराष्‍ट्र और केरल में हुए हैं. केरल में अब तक 194 और महाराष्‍ट्र में 193 मामले सामने आये हैं. केरल में 1 की तो महाराष्‍ट्र में 8 लोगों की मौत भी हो चुकी है. हालांकि महाराष्ट्र में 25 और केरल में 19 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर लौट गये हैं.

इसके बाद गुजरात में पांच, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में दो, दिल्ली में दो और जम्मू-कश्मीर में दो मौत हुई है. केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. संक्रमण के कुल मामलों (1,071) में 49 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

कर्नाटक में मामले बढ़कर 80 हो गए हैं जबकि उत्तर प्रदेश से 75 मामले सामने आए हैं. तेलंगाना में 69 मामले, गुजरात के 58 और राजस्थान में 57 मामले सामने आए हैं. दिल्ली में 53 मामले जबकि तमिलनाडु में 50 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हई है. पंजाब से 38 मामले जबकि हरियाणा और मध्य प्रदेश से कोविड-19 के 33-33 मामले सामने आए हैं. जम्मू-कश्मीर में 31 मामले, आंध्र प्रदेश (19), पश्चिम बंगाल (19) और लद्दाख में 13 मामले हैं.

बिहार से 11 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से नौ मामले सामने आए हैं. चंडीगढ़ में आठ जबकि छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड से सात-सात मामले सामने आए हैं. गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच जबकि हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में तीन-तीन मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पुडुचेरी, मिजोरम और मणिपुर में एक-एक मामला सामने आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >