भाजपा ने भरी परिवर्तन की हुंकार : बंगाल में बदलाव तय, राष्ट्रपति के अपमान पर छिड़ा ‘महायुद्ध’

BJP on President Protocol and Parivartan Yatra: पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा ने बृहस्पतिवार को सॉल्ट लेक में बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें देबश्री चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर टीएमसी को घेरा. एडवोकेट देवजीत सरकार ने दावा किया कि परिवर्तन यात्रा को 1 करोड़ लोगों का सीधा समर्थन मिला.

BJP on President Protocol and Parivartan Yatra: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेकर निकली भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने राज्य की सियासत में हलचल पैदा कर दी है. बृहस्पतिवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एक अहम प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय सह-उपाध्यक्ष देबश्री चौधरी और मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट देवजीत सरकार ने ममता सरकार पर चौतरफा हमला बोला. भाजपा ने दावा किया कि राज्य की जनता अब विकल्प के तौर पर बीजेपी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है.

परिवर्तन यात्रा : आंकड़ों का शक्ति प्रदर्शन

एडवोकेट देवजीत सरकार ने प्रेस वार्ता की शुरुआत करते हुए कहा कि ‘परिवर्तन यात्रा’ को पहाड़ से लेकर सागर तक अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला है. उन्होंने कहा-

  • 1 करोड़ से अधिक लोग सीधे तौर पर सड़कों पर उतरे.
  • 2.5 करोड़ लोग विभिन्न माध्यमों से भाजपा की परिवर्तन यात्रा का हिस्सा बने.
  • राज्य के लगभग हर गांव और ब्लॉक में बदलाव की लहर पहुंच चुकी है.

राष्ट्रपति का अपमान आदिवासी भावनाओं पर चोट

पूर्व केंद्रीय मंत्री देबश्री चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आक्रामक लहजे में घेरा. कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ टिप्पणी करना ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की संस्कृति बन गयी है. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गयी टिप्पणियों को ‘आदिवासी समाज का अपमान’ करार दिया. कहा कि इस घटना से पूरे बंगाल के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. इसका जवाब आगामी चुनावों में जनता देगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वोटर लिस्ट (SIR) और गैस संकट पर सफाई

भाजपा ने मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया (SIR) पूरी तरह चुनाव आयोग के अधीन है. बंगाल सरकार इस पर ‘राजनीतिक नाटक’ कर रही है. राज्य में गैस की किल्लत पर चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, लेकिन केंद्र सरकार स्थिति संभाल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में इसे संकट का रूप दिया जा रहा है, ताकि केंद्र को बदनाम किया जा सके.

प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

  • जनाक्रोश का प्रतिबिंब : भाजपा का दावा है कि परिवर्तन यात्रा में दिखा समर्थन टीएमसी के खिलाफ जनता के गुस्से का प्रमाण है.
  • संवैधानिक संकट : राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों (CBI/ED) के काम में बाधा डालने को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया गया.
  • हिंसा की चुनौती : आगामी चुनावों में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती होगी.
  • विकल्प की तलाश : बंगाल की जनता अब टीएमसी के विकल्प के रूप में भाजपा पर भरोसा जता रही है.

परिवर्तन यात्रा को मिले भारी जनसमर्थन ने तृणमूल कांग्रेस की नींव हिला दी है. मुख्यमंत्री अपनी असुरक्षा छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं और देश की राष्ट्रपति तक पर हमला कर रही हैं. यह न केवल अपमानजनक है, बल्कि बंगाल की लोकतांत्रिक संस्कृति के पतन का संकेत है.

देबश्री चौधरी, सह-उपाध्यक्ष, भाजपा पश्चिम बंगाल

पूरी प्रेस वार्ता यहां सुनें और देखें

इसे भी पढ़ें

बंगाल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, मालदा में ‘जय मां काली’ के जयघोष से परिवर्तन यात्रा का आगाज

बंगाल में परिवर्तन यात्रा के दौरान हंगामा, पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा की बाइक रैली को रोका

भाजपा का मिशन बंगाल : अमित शाह समेत 5 बड़े भाजपा नेता करेंगे परिवर्तन संकल्प यात्रा

बंगाल फतह के लिए बीजेपी कर रही परिवर्तन यात्रा, दोपहर तीन बजे रासमेला मठ पहुंचेंगे नितिन नवीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >