घर में इन पौधों को लगाने से आती है सुख-शांति और समृद्धि, जानें इन्हें लगाने की सही दिशा और जगह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का जिक्र मिलता है जिन्हें घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ये पौधे घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने के साथ-साथ सुख, शांति और समृद्धि भी लेकर आते हैं. अगर आप भी अपने घर के माहौल को बेहतर और खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो इन खास पौधों के बारे में जरूर जान लें.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन किया जाए तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करना जीवन में कई तरह की परेशानियां भी लेकर आ सकता है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों का भी जिक्र मिलता है. माना जाता है अगर आप इन पौधों को अपने घर पर लगाते हैं, तो इसके परिणाम काफी शुभ और जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आने वाले हो सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं पौधों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. जब आप इन पौधों को घर पर लगाते हैं, तो घर का माहौल शुद्ध होता है, पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है, सुख-शांति आती है और साथ ही समृद्धि भी बनी रहती है.

तुलसी का पौधा लगाना शुभ

हमारे वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को सबसे शुभ और पवित्र माना गया है. यह एक ऐसा पौधा है जिसे आप लगभग सभी घरों में आसानी से देख सकते हैं. मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उसमें पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बेहतर तरीके से होता है और साथ ही निगेटिव एनर्जी दूर भी रहती है. आपको तुलसी के पौधे को हमेशा अपने घर के आंगन, बालकनी या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. इसके अलावा आपको हर दिन इस पौधे की पूजा भी करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: घर के बाथरूम में भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, बन सकती हैं दुर्भाग्य और परेशानियों की वजह

बांस का पौधा या फिर लकी बैंबू

घर में रखने के लिए बांस के पौधे को भी काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. यह पौधा आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी और अच्छी किस्मत को लेकर आने का प्रतीक माना जाता है. जब आप इसे अपने घर पर लगाते हैं तो जीवन में सिर्फ खुशहाली नहीं, सफलताएं भी मिलने लगती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको इस लकी पौधे को ऑफिस की टेबल या फिर ड्राइंग रूम में रखना चाहिए.

अशोक का पौधा रखना भी शुभ

अशोक के पौधे को भी वास्तु शास्त्र शुभ बताया गया है. माना जाता है कि अगर यह पौधा आपके आसपास हो, तो आपका दुख और तनाव देखते ही देखते कम होने लगता है. आपको इस पौधे को हमेशा घर के मुख्य द्वार या फिर आंगन पर लगाना चाहिए. यह पौधा सिर्फ घर के माहौल को हरा-भरा और खूबसूरत नहीं बनाता है, यह घर में पॉजिटिव एनर्जी को बरकरार रखने में भी काफी मदद करता है.

घर में लगाएं एलोवेरा का पौधा

एलोवेरा के पौधे को सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद नहीं मना जाता है, वास्तु शास्त्र में भी इसे काफी खास और शुभ माना गया है. जब आप इसे अपने घर पर लगाते हैं तो इससे निगेटिव एनर्जी कम होती है और साथ ही वातावरण भी शुद्ध हो जाता है. आपको इस पौधे को हमेशा घर की बालकनी या फिर खिड़की के पास लगाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: भोजन करते समय इन 4 बातों का रखें खास ख्याल, सही तरीका ला सकता है घर में सुख-समृद्धि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >