Coronavirus In India News Update: राजधानी दिल्ली के मॉल में आज से सभी दुकानें खुल गईं, मध्य प्रदेश में कोरोना के 242 नए मामले, आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 59 मौतें

Coronavirus in India Live Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 70,421 नये मामले सामने आये हैं इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,95,10,410 हो गयी है. जबकि पिछले 24 घंटे में कुल 3,921 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 3,74,305 हो गयी है. वहीं रविवार को कुल 1,19,501 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. आज से सभी मार्केट, रेस्त्रा और मॉल खुलेंगे. कोरोना वायरस से संबंधित तमाम अपडेट के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
10:40 PM. 14 Jun 21 10:40 PM. 14 Jun

मध्य प्रदेश में 242 नए मामले

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 242 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 516 लोग डिस्चार्ज हुए और 36 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल मामले 7,88,425, कुल सक्रिय मामले 3,941 दर्ज हुए है.

10:40 PM. 14 Jun 21 10:40 PM. 14 Jun

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 59 मौतें

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 4,549 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 10,114 लोग डिस्चार्ज हुए और 59 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, प्रदेश में कुल मामले 18,14,393, कुल डिस्चार्ज 17,22,381, कुल मृत्यु 11,999 और कुल सक्रिय मामले 80,013 दर्ज हुए है.

10:40 PM. 14 Jun 21 10:40 PM. 14 Jun

गोवा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 253 नए मामले

गोवा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 253 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 720 लोग डिस्चार्ज हुए और 9 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई. जबकि, सक्रिय मामले 4,406, कुल डिस्चार्ज 1,55,378 और कुल मृत्यु 2,937 दर्ज हुई है.

10:40 PM. 14 Jun 21 10:40 PM. 14 Jun

यूपी में वैक्सीनेशन का काम जारी

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में वैक्सीनेशन का काम जारी है. उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 2,29,56,010 लोगों को डोज लगाई जा चुकी हैं. आज से प्रदेश में रेहड़ी-पटरी पर सामान बेचने वाले, रिक्शा चालक, बस चालक आदि का वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ किया गया है.

10:40 PM. 14 Jun 21 10:40 PM. 14 Jun

ओडिशा में 4339 मामले, 44 लोगों की मौत

ओडिशा में सोमवार कोरोना के 4,339 नए मामले आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 8,56,121 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, कोरोना से 44 और लोगों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 3,346 हो गई. वहीं, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,733 मरीज ठीक हुए हैं.

3:22 PM. 14 Jun 21 3:22 PM. 14 Jun

एम्स में से शुरु होगा 2-6 वर्ष के बच्चों का ट्रायल

एम्स दिल्ली में 6-12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और उसके बाद 2-6 आयु वर्ग के बच्चों पर कल से कोरोना वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू होगा. यहां 6-12 वर्ष के बच्चों कोवैक्सीन के पहले डोज का ट्रायल हो चुका है.

2:08 PM. 14 Jun 21 2:08 PM. 14 Jun

उत्तराखंड के चमोली में 22 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

उत्तराखंड के चमोली में 22 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. चमोली जिले के लोगों को बद्रीनाथ धाम जाने के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी.

2:08 PM. 14 Jun 21 2:08 PM. 14 Jun

दिल्ली में खुले सैलून

दिल्ली में अनलॉक के दूसरे सप्ताह में आज से सैलून खोलने की अनुमति मिल गयी है. चाणक्यपुरी इलाके में फिर से नाई की दुकानें खुल गयी हैं. एक दुकान मालिक ने कहा कि प्रतिबंधों में ढील मिलने के बाद आज उनकी दुकान खुली है. उन्हें खुशी है कि कोरोना अब कम हो रहा है. फिर से उनकी कमाई पटरी पर आ जाएगी.

2:08 PM. 14 Jun 21 2:08 PM. 14 Jun

ओवैसी ने केंद्र पर लगाया कोरोना से हुए मौत का आंकड़ छिपाने का आरोप

एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि भारत सरकार कोरोना से हुई मौत के आकंड़े को छिपा रही है. उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनकी गिनती होनी चाहिए.

2:08 PM. 14 Jun 21 2:08 PM. 14 Jun

कर्नाटक में लॉकडाउन में मिली ढील

कर्नाटक के धारवाड़ में आज से ऑटोरिक्शा और कैब की चलाने की अनुमति है. क्योंकि राज्य सरकार ने 19 जिलों में लॉकडाउन में छूट की घोषणा की है. ऑटो रिक्शा और कैब शाम सात बजे तक चलेंगी , जबकि 50 फीसदी कर्मियों के साथ फैक्ट्री में काम शुरु हो जाएगा.

2:08 PM. 14 Jun 21 2:08 PM. 14 Jun

24 घंटे में 3921 संक्रमितों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 70,421 नये मामले सामने आये हैं इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,95,10,410 हो गयी है. जबकि पिछले 24 घंटे में कुल 3,921 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 3,74,305 हो गयी है. वहीं रविवार को कुल 1,19,501 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 9,73,158 है, अब तक देश में 2,81,62,947 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

2:08 PM. 14 Jun 21 2:08 PM. 14 Jun

3 महीने में पूरे भारत में 50 मॉड्यूलर अस्पताल स्थापित किए जाएंगे

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में किसी भी तरह का उछाल या तीसरी लहर का समना करने के लिए अगले दो से तीन महीनों में देश भर में 50 नये मॉड्यूलर अस्पतालों की स्थापना की जाएगी. राज्यों के स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केद्र सरकार ने यह योजना बनायी है. इसके तहत मौजूदा अस्पताल के बगल में ही इसे बनाया जायेगा. तीन सप्ताह में लगभग 3 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से गहन देखभाल इकाइयों (आईसीयू) के एक समर्पित क्षेत्र के साथ एक 100-बेड वाला मॉड्यूलर अस्पताल स्थापित किया जा सकता है और 6-7 सप्ताह में पूरी तरह से चालू हो जाएगा.

2:08 PM. 14 Jun 21 2:08 PM. 14 Jun

देश में कम होते कोरोना संक्रमण के बीच कई राज्यों में शुरु हुआ अनलॉक, कुछ राज्यों ने बढ़ाया लॉकडाउन

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. पर मौत के मामलें तीन हजार से ऊपर ही रह रहे हैं. इस बीच देश में एक्टिव केस की संख्या भी कम हुई है. कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हो गयी है. धीरे धीरे करके प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है वहीं कई राज्यों में लॉकडाउन को बढ़ाया गया है

2:08 PM. 14 Jun 21 2:08 PM. 14 Jun

दिल्ली में अब तक 60 लाख से अधिक लोगों को मिले कोरोना वैक्सीन

दिल्ली में अब तक 60 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. इनमें 14.4 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज मिल चुके हैं. रविवार को सरकार की तरफ से जारी टीकाकरण बुलेटिन के अनुसार 46,33,650 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है. जो दिल्ली की 18 साल से अधिक उम्र की आबादी का 30 फीसदी है.

2:08 PM. 14 Jun 21 2:08 PM. 14 Jun

देश में कोरोना संक्रमण के नये वेरिएंट का खतरा, डेल्टा + के 7 नये मामले : जानें कितना है खतरनाक ?

इस नये और मजबूत प्रकार को AY.1 या डेल्टा + के नाम से पहचाना जा रहा है. यह वायरस इतना खतरनाक है जिसे कोरोना वायरस का इलाज माना जा रहा है वह इससे भी लड़ने में कारगर है. यह संक्रमण का नया प्रकार मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल से भी लड़ सकता है, जो इसे अबतक का सबसे खतरनाक प्रकार बना रही है.

2:08 PM. 14 Jun 21 2:08 PM. 14 Jun

कोरोना संक्रमण को लेकर तीन करोड़ घरों का सर्वे करायेगी कांग्रेस

कोरोना से देश भर में हुई मौत और संक्रमण को लेकर कांग्रेस एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण कराएगी. कयास लगाये जा रहे हैं कि जिलों के संगठन को महामारी के दौरान राहत कार्य चलाने के लिए यह सर्वे कराया जा रहा है.

2:08 PM. 14 Jun 21 2:08 PM. 14 Jun

कर्नाटक के 18 ग्राम पंचायतों में 21 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

कर्नाटक में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए दक्षिण कन्नड़ डिप्टी कमिश्नर डॉ राजेंद्र केवी ने 21 जून तक 18 ग्राम पंचायतों में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है.

6:31 AM. 14 Jun 21 6:31 AM. 14 Jun

दिल्ली में आज से खुलेंगे शॉपिंग मॉल और रेस्त्रां

दिल्ली में अनलॉक तीन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके तहत लॉकडाउन में ढील दी जा रही है. पहले से ही दुकानों को निर्धारित समय पर खोलने की ढील दी गयी थी. अब आज से सभी दुकानें, रेस्त्रां और शॉपिंग मॉल खुलेंगे. हालांकि स्कूल और कॉलेज फिलहाल बंद रहेंगे.

मुख्य बातें

Coronavirus in India Live Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 70,421 नये मामले सामने आये हैं इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,95,10,410 हो गयी है. जबकि पिछले 24 घंटे में कुल 3,921 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 3,74,305 हो गयी है. वहीं रविवार को कुल 1,19,501 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. आज से सभी मार्केट, रेस्त्रा और मॉल खुलेंगे. कोरोना वायरस से संबंधित तमाम अपडेट के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >