Coronavirus In India: पीएम मोदी 18 मई को राज्यों और जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ करेंगे बातचीत : पीएमओ, महाराष्ट्र में 26,616 नए केस, जानिए अन्य राज्यों में क्या है हालात

Coronavirus Today LIVE Updates (17 MAY) : भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. हालांकि पहले की तुलना में दिल्ली, महाराष्ट्र सहित देशभर में (Karnataka, Kerala, West Bengal, Tamil Nadu, Odisha,bihar,up,Jharkhand,delhi corona new case) कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर नजर आने लगी है. इसी बीच दिल्ली और हरियाणा में एक और सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है जबकि पंजाब में भी पांबंदियां जारी रहेंगी. कोरोना महामारी से जुड़ी देश दुनिया की पल पल की अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
10:22 PM. 17 May 21 10:22 PM. 17 May

पीएम मोदी 18 मई को राज्यों और जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ करेंगे बातचीत : पीएमओ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को राज्यों और जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ महामारी से निपटने के उनके अनुभव के बारे में बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय इस बारे में जानकारी साझा की है.

10:22 PM. 17 May 21 10:22 PM. 17 May

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 26,616 नए मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26,616 नए मामले सामने आए है. वहीं, 48,211 रिकवरी और 516 मौतें रिपोर्ट हुई हैं. जबकि, कुल मामले 54,05,068, कुल रिकवरी 48,74,582, कुल मुत्यु 82,486 और सक्रिय मामले 4,45,495 दर्ज हुए है.

10:22 PM. 17 May 21 10:22 PM. 17 May

कर्नाटक में कोरोना के 38,603 नए केस

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,603 नए मामले सामने आए है. वहीं, 34,635 रिकवरी और 476 मौतें रिपोर्ट हुई हैं. जबकि, कुल मामले 22,42,065, कुल रिकवरी 16,16,092, कुल मुत्यु 22,313 और सक्रिय मामले 6,03,639 दर्ज हुए है.

10:22 PM. 17 May 21 10:22 PM. 17 May

तमिलनाडु में 335 मौतें

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 33,075 नए मामले सामने आए है. वहीं, इस अवधि में 20,486 रिकवरी और 335 मौतें रिपोर्ट हुई हैं. जबकि, कुल मामले 16,31,291, कुल रिकवरी 13,81,690, कुल मुत्यु 18,005 और सक्रिय मामले 2,31,596 दर्ज हुए है.

10:22 PM. 17 May 21 10:22 PM. 17 May

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 4,524 नए मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,524 नए मामले सामने आए है. वहीं, इस अवधि 10,918 रिकवरी और 340 मौतें रिपोर्ट हुई हैं. जबकि, कुल मामले 13,98,391, कुल रिकवरी 13,20,496, कुल मुत्यु 21,846 और सक्रिय मामले 56,049 दर्ज हुई है.

10:22 PM. 17 May 21 10:22 PM. 17 May

यूपी में पिछले 16 दिनों में 1,61,000 सक्रिय मामले हुए कम : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में पिछले 16 दिनों में 1,61,000 सक्रिय मामले कम हुए हैं. उत्तर प्रदेश अब तक 4.5 करोड़ से अधिक टेस्ट कर चुका है. 5 मई से हमारी निगरानी समिति की टीम घर-घर स्क्रीनिंग का काम कर रही है.

10:22 PM. 17 May 21 10:22 PM. 17 May

मध्य प्रदेश में रिकवरी दर 87.5%

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आती जा रही है. संक्रमण का घटकर 9.10% हो गया है. रिकवरी दर 87.5% हो गई है. आज 6,136 नए मामले आए हैं, जबकि 11,691 लोग ठीक होकर घर गए हैं.

2:06 PM. 17 May 21 2:06 PM. 17 May

आंध्र प्रदेश में बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि आंध्र प्रदेश में लगाए गए कोरोना कर्फ्यू को इस महीने के अंत तक बढ़ाया जा रहा है.

2:06 PM. 17 May 21 2:06 PM. 17 May

यूपी में पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट आई

मुजफ्फरनगर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट आई है. पॉजिटिविटी रेट जो एक समय में 16.5% था वो आज घटकर क़रीब 3.5% रह गया है. उत्तर प्रदेश कोरोना के सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य है, हमने अब तक 4.5 करोड़ टेस्ट किए हैं. हमारा रिकवरी रेट अभी 90% है.

2:06 PM. 17 May 21 2:06 PM. 17 May

ये हमारी पहली स्वदेशी दवा : डॉ.हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि मई के महीने में आज का दिन हम सबके लिए सबसे ज़्यादा सुखद दिन है. हम एक साल से ज़्यादा समय से कोरोना संक्रमण की जंग लड़ रहे हैं. रक्षा क्षेत्र के आउटकम के तहत ये हमारी पहली स्वदेशी दवा है, ये कोविड वायरस के प्रकोप को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कम करने की पूरी क्षमता रखती है. आगे उन्होंने कहा कि आज का दिन सुखद इसलिए भी है क्योंकि आज नए मामलों से एक लाख ज़्यादा रिकवरी हुई है.

2:06 PM. 17 May 21 2:06 PM. 17 May

डीआरडीओ की बनाई कोरोना की दवा 2-DG लॉन्च, आज से मरीजों को मिलने लगेगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप आज लॉन्च कर दी है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे.

2:06 PM. 17 May 21 2:06 PM. 17 May

पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के 2,81,386 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के 2,81,386 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,49,65,463 हो चुकी है. वहीं 4,106 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,74,390 हो गई है.

2:06 PM. 17 May 21 2:06 PM. 17 May

दिल्ली, हरियाणा में एक और सप्ताह के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, पंजाब में भी पांबंदियां जारी रहेंगी

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी और हरियाणा में लागू लॉकडाउन की अवधि एक और सप्ताह बढ़ाए जाने की रविवार को घोषणा की गई. पंजाब में लागू पांबदियों को भी विस्तार देने का निर्णय लिया गया. इस बीच, देश के बड़े हिस्से में भी प्रतिबंध लागू हैं और कई राज्यों में कोरोना संक्रमण परिस्थितियों में सुधार के संकेत मिले.

2:06 PM. 17 May 21 2:06 PM. 17 May

कोरोना के नए केस 3 लाख से कम

वर्ल्डोमीटर की मानें तो पिछले 24 घंटे में 2.81 लाख नए केस सामने आए हैं. बीते 24 घंटे में आए कुल नए केस 2,81,860 हैं जबकि 4,092 संक्रमितों की मौत हुई है.

2:06 PM. 17 May 21 2:06 PM. 17 May

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 7,106 नए मामले

मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 7,106 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,31,385 तक पहुंच गयी. मध्य प्रदेश में यह लगातार सातवां दिन है जब नए संक्रमण के मामले 10,000 से कम आये हैं.

2:06 PM. 17 May 21 2:06 PM. 17 May

महाराष्ट्र में 974 मौतें हुईं

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना संक्रमण के कारण 974 मौतें हुईं, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 81,486 हो गयी, जबकि संक्रमण के 34,389 नए मामले आए. राज्य में नए मामलों की संख्या लगातार तीसरे दिन 40,000 से नीचे रही.

2:06 PM. 17 May 21 2:06 PM. 17 May

बिहार में कोरोना संक्रमण से 89 और मरीजों की मौत

बिहार में रविवार को कोविड-19 से 89 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 3,832 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के 6,894 नए मामले सामने आए.

7:26 AM. 17 May 21 7:26 AM. 17 May

झारखंड में कोरोना संक्रमण से होने वाली दैनिक मौत की संख्या में गिरावट

झारखंड में कोविड​​-19 से होने वाली दैनिक मौत की संख्या में गिरावट आ रही है. राज्य में रविवार को संक्रमण के कारण 65 मौतें हुईं, जो मई में अब तक की सबसे कम मौतें हैं.

7:26 AM. 17 May 21 7:26 AM. 17 May

मुंबई में कोरोना संक्रमण के 1544 मामले, 60 मरीजों की मौत

मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1544 मामले आए. कुल 22,430 नमूनों की जांच की गयी जो कि इस महीने सबसे कम है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि 60 और मरीजों की मौत हो जाने से अब तक कुल 14,260 लोगों की मौत हुई है.

7:26 AM. 17 May 21 7:26 AM. 17 May

पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के 19,117 नए मामले

पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना संक्रमण के 19,117 नए मामले आए तथा 147 और मरीजों की मौत हो गयी. राज्य में संक्रमण से मौत का अब तक के यह सर्वाधिक मामले हैं. नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 11,33,430 और मृतक संख्या 13,284 हो गयी है.

7:26 AM. 17 May 21 7:26 AM. 17 May

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 4,141 मामले सामने आए

जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोना संक्रमण के 4,141 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,44,608 हो गई जबकि 59 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 3,149 तक पहुंच गई है.

7:26 AM. 17 May 21 7:26 AM. 17 May

केरल के चार जिलों में रविवार मध्यरात्रि से ट्रिपल लॉकडाउन

केरल के उन चार जिलों में रविवार मध्यरात्रि से ट्रिपल लॉकडाउन लागू हो गया, जहां राज्य में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. यह लॉकडाउन 23 मई तक लागू रहेगा. तिरुवनंतपुरम, एर्णाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम जिलों की सीमाओं को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सील कर दिया जाएगा, जबकि राज्य के अन्य 10 जिलों में वर्तमान लॉकडाउन जारी रहेगा.

7:26 AM. 17 May 21 7:26 AM. 17 May

केरल में कोरोना संक्रमण के 29,704 नए मामले सामने आए

केरल में लागू पूर्ण लॉकडाउन के करीब एक सप्ताह बाद नतीजे सामने आने लगे हैं और संक्रमण के रोजाना आने वाले मामलों में कमी देखने को मिली है. केरल में रविवार को कोविड-19 के 29,704 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 21,17,912 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Coronavirus Today LIVE Updates (17 MAY) : भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. हालांकि पहले की तुलना में दिल्ली, महाराष्ट्र सहित देशभर में (Karnataka, Kerala, West Bengal, Tamil Nadu, Odisha,bihar,up,Jharkhand,delhi corona new case) कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर नजर आने लगी है. इसी बीच दिल्ली और हरियाणा में एक और सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है जबकि पंजाब में भी पांबंदियां जारी रहेंगी. कोरोना महामारी से जुड़ी देश दुनिया की पल पल की अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >