Coronavirus Outbreak Good News : देश के ये 25 जिले हुए कोरोना वायरस फ्री, देखेंं पूरी सूची

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) को संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. कोरोना (Coronavirus Lockdown) ने तीन राज्‍यों को पूरी तरह अपने गिरफ्त में ले लिया है. दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में कोरोना मरीजों की संख्‍या 1000 के पार पहुंच चुका है. महाराष्‍ट्र में तो आंकड़ा दो हजार के करीब है. महाराष्‍ट्र में मरने वालों की संख्‍या भी तेजी से बढ़ रही है. ताजा आंकड़ों के अनुसार महाराष्‍ट्र में 1985 संक्रमित और 149 की मौत हुई है.

नयी दिल्‍ली : देश में कोरोना वायरस को संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. कोरोना ने तीन राज्‍यों को पूरी तरह अपने गिरफ्त में ले लिया है. दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में कोरोना मरीजों की संख्‍या 1000 के पार पहुंच चुका है. महाराष्‍ट्र में तो आंकड़ा दो हजार के करीब है. महाराष्‍ट्र में मरने वालों की संख्‍या भी तेजी से बढ़ रही है. ताजा आंकड़ों के अनुसार महाराष्‍ट्र में 1985 संक्रमित और 149 की मौत हुई है.

Also Read: पहले कोरोना और अब भूकंप से दहल रहा दिल्ली-एनसीआर, लगातार दूसरे दिन महसूस किये गये झटके

इस बीच कोरोना वायरस को लेकर देश में एक अच्‍छी खबर सामने आ रही है. खबर है देश के 25 जिले पूरी तरह से कोरोना फ्री हो चुके हैं. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि कुछ जिलों ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित कर लिया है, इन क्षेत्रों में पिछले 14 दिन में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है. मंत्रालय की ओर से बताया गया, पंद्रह राज्यों के जिन 25 जिलों में पहले मामले सामने आये थे, वहां पिछले 14 दिनों में कोई नया मामला नहीं सामने आया है.

Also Read: Corona outbreak in Bihar: बेगूसराय में मिला नया कोरोना संक्रमित मरीज, बिहार में अब तक कुल 65 मामले

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 796 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमण से 35 लोगों की मौत हुई है. कोरोना वायरस संक्रमण के लिए अभी तक दो लाख से ज्यादा जांच की जा चुकी हैं, हमारे पास अगले दो सप्ताह तक जांच जारी रखने के लिए पर्याप्त भंडार है. इसके अलावा बताया गया कि कोविड-19 पर मूल रणनीति समूह (कोर स्ट्रैटजी ग्रुप) आणविक निगरानी, तीव्र एवं सस्ती नैदानिकी (जांच प्रक्रिया), नयी दवाओं पर काम कर रहा है.

Also Read: Coronavirus Lockdown : पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश कल सुबह 10 बजे, जानिए क्या हो रही सरकार की तैयारी
यहां देखें 15 राज्‍यों इन 25 जिले हुए कोरोना फ्री

महाराष्ट्र (बूंदिया), छत्तीसगढ़ – (राजनांदगांव, दुर्ग और विलासपुर), कर्नाटक – (देवनगिरि, उडुपी, तुमकुरु और कोडगू), केरल – वायनाड और कोट्टायम), मणिपुर – (वेस्ट इम्फॉल), गोवा – (साउथ गोवा), जम्मू-कश्मीर – ( राजौरी ), मिजोरम – (आइजोल वेस्ट), पुडुचेरी – (माहे), पंजाब – (एसबीएस नगर), बिहार – ( पटना, नालंदा, मुगेर ), राजस्थान – ( प्रतापगढ़ ), हरियाणा – ( पानीपत, रोहतक, सिरसा ), उत्तराखंड – ( पौड़ी गढ़वाल ) और तेलंगाना – ( भद्राद्रि कोट्टागुड़म ).

Also Read: 15 राज्यों के 25 जिलों में अब नहीं कोरोना, नए केस आने बंद, 24 घंटे में 141 लोग हुए ठीक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >