देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं. जहां पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,313 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,44,958 हो गई. उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 83,990 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रमण से 38 और लोगों ने अपनी जान गवाई है. जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,941 हो गई.
देश में कब कितने बढ़े कोरोना के मामले
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 83,990 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.19 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,303 की बढ़ोतरी हुई है. अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.60 प्रतिशत है. दैनिक संक्रमण दर 2.03 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.81 प्रतिशत है. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.
पिछले साल इतने थे कोरोना के मामले
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. (भाषा)
Also Read: Coronavirus In India: देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में मिले 12,249 मरीज, 13 की मौत
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
