Coronavirus LIVE Updates: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26,291 नए मामले, 118 की गई जान, नागपुर में 21 मार्च तक लॉकडाउन

Corona Cases in India Live Update, Covid 19, Corona Vaccine: पूरे देश में एक बार फिर कोरोना वायरस महामारी की दस्तक है. एक बार फिर कोरोना के आंकड़े बढ़ते जा रहे है. बीते दिन एक दिन में कोरोना के आंकड़े 25 हजार पार कर गये. जो बीते 84 दिनों में एक दिन में आया सबसे ज्यादा आंकड़ा है. दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है. देश के सात राज्यों में करीब 90 फीसदी कोरोना के नये केस देखें जा रहे हैं. ऐसे में निश्चित ही कोरोना डरानेवाली रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है. कोरोना की पल पल की जानकारी के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com का साथ...

Live Updates
1:47 PM. 15 Mar 21 1:47 PM. 15 Mar

मध्यप्रदेश में सख्ती और बढ़ी

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश में भी सावधानी बरती जा रही है. एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को कोरोना को लेकर पूरी तरह से एहतियात बरतने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि नाइट कर्फ्यू समेत अन्य जरूरी कदमों चर्चा करें अधिकारी.

1:47 PM. 15 Mar 21 1:47 PM. 15 Mar

दिल्ली में दो महीने से ज़्यादा समय से पॉजिटिविटी 1% से कम है

1:47 PM. 15 Mar 21 1:47 PM. 15 Mar

बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की माने तो बीते 24 घंटों में 17,455 कोरोना के पेशेंट टीक हुए हैं. पूरे देश में अबतक कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 1,10,07,352 पहुंच गई है. लेकिन इनसबके बीच चौंकाने वाली बात यह है कि इन दिनों कोरोना एक बार फिर तेजी से फैल रही है.

1:47 PM. 15 Mar 21 1:47 PM. 15 Mar

चार हफ्तों में दोगुने हो गए मामले

बीते एक हफ्ते में देशभर में कोरोना के जितने भी केस दर्ज हुए वो दिसंबर 2020 के बाद आए सबसे ज्यादा मामले हैं. 8 मार्च से लेकर 15 मार्च तक कोरोना केस में 33 फीसदी का इजाफा हुआ है. वहीं कोरोना वायरस से होने वाली मौतें में भी 28 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है.

10:03 AM. 15 Mar 21 10:03 AM. 15 Mar

कोरोना के डरानेवाले आंकड़े

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,291 नए मामले सामने आए. इसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई है. वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 118 लोगो की मौत हुई है. जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,725 हो गई है. वहीं, देशभर में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,19,262 है.

10:03 AM. 15 Mar 21 10:03 AM. 15 Mar

नागपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

महाराष्‍ट्र के नागपुर में कोरोना के आंकड़े में तेजी से इजाफा हुआ है. 12 मार्च के बाद रेकॉर्ड स्तर पर यहां नए केसेज दर्ज हुए है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरे नागपुर में पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगा दिया गया है. हालांकि, जरूरी सेवाओं को इससे मुक्त रखा गया है.

10:03 AM. 15 Mar 21 10:03 AM. 15 Mar

कोरोना वायरस के लिए सैंपल टेस्ट 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22,74,07,413 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,03,772 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

10:03 AM. 15 Mar 21 10:03 AM. 15 Mar

पिछले 24 घंटों में टूटा 85 दिन का रेकॉर्ड

बीते रविवार को देशभर से कोरोना के 25 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए. यह आंकड़ा बीते 84 दिन में सबसे ज्‍यादा हैं. भारत में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 11,385,519 हो चुकी है. अब एक बार फिर भारत तीसरी सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों वाला देश बन गया है.

9:13 AM. 15 Mar 21 9:13 AM. 15 Mar

नागपुर में आज से पूर्ण लॉकडाउन

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में आज से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है.

9:13 AM. 15 Mar 21 9:13 AM. 15 Mar

दिल्ली में डरा रहे हैं कोरोना के आंकड़े 

दिल्ली में बीते दिन कोरोना के 407 नए मामले दर्ज किए गए. बीते 4 दिनों से दिल्ली में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या 400 अंकों को पार कर रही है. दिल्ली में कोरोना के कारण अबतक 104141 लोगों की जान जा चुकी है.

9:13 AM. 15 Mar 21 9:13 AM. 15 Mar

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Corona Cases in India Live Update, Covid 19, Corona Vaccine: पूरे देश में एक बार फिर कोरोना वायरस महामारी की दस्तक है. एक बार फिर कोरोना के आंकड़े बढ़ते जा रहे है. बीते दिन एक दिन में कोरोना के आंकड़े 25 हजार पार कर गये. जो बीते 84 दिनों में एक दिन में आया सबसे ज्यादा आंकड़ा है. दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है. देश के सात राज्यों में करीब 90 फीसदी कोरोना के नये केस देखें जा रहे हैं. ऐसे में निश्चित ही कोरोना डरानेवाली रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है. कोरोना की पल पल की जानकारी के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com का साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >