Coronavirus Nizamuddin : तबलीगी जमात के लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करेगी हरियाणा सरकार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन (Coronavirus Nizamuddin ) में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले जो लोग अब तक अधिकारियों के सामने नहीं आए हैं, उनके खिलाफ अब आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा, क्योंकि उन्हें ऐसा करने के लिये दिया गया समय समाप्त हो गया है.

चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले जो लोग अब तक अधिकारियों के सामने नहीं आए हैं, उनके खिलाफ अब आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा, क्योंकि उन्हें ऐसा करने के लिये दिया गया समय समाप्त हो गया है.

उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देशों के बीच जिन लोगों ने दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा. राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा था कि कोविड-19 के मामलों में ज्यादा बढ़ोतरी तबीलीगी जमात के अनेक लोगों के संक्रमित पाए जाने की वजह से है. उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक तबलीगी जमात के 1,550 सदस्यों का पता लगाया गया है, जिनमें से 107 विदेशी हैं.

लॉकडाउन से पहले राज्य में प्रवेश करने वाले इन लोगों में से ज्यादातार लोग नूंह जिले में मिले हैं. विज ने कहा था कि अगर जमात के सदस्य अब भी छिपे हैं तो वे आठ अप्रैल को शाम पांच बजे तक संबंधित जिला प्रशासन से संपर्क करें, अन्यथा कानून के अनुरूप उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विज ने बुधवार को कहा, निर्देशित समय सीमा समाप्त हो चुकी है. अब जिनका पता लगाया जाएगा और वे कोविड-19 से संक्रमित मिले तो उनके खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा. लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल के बाद आगे बढ़ाए जाने की स्थिति में जनता को बंद से आंशिक राहत के प्रश्न पर उन्होंने कहा, हम स्थिति की समीक्षा करेंगे.

हम जल्द ही हर जिले में कोविड-19 के औचक तौर पर जांच कराएंगे और परिणामों के आधार पर कोई निर्णय लिया जाएगा. हरियाणा में 11 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को 141 हो गई.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि नए मामलों में फरीदाबाद में सात, नूंह में एक, पलवल में दो मामले सामने आए हैं. फतेहाबाद जिले में पहला मामला सामने आया है. हरियाणा में फिलहाल 122 सक्रिय मामले हैं, 17 रोगियों को छुट्टी दी जा चुकी है और दो लोगों की मौत हुई है. वहीं, 558 नमूनों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है.

बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल मामलों में 10 विदेशी नागरिक शामिल हैं जिनमें छह लोग श्रीलंका से और नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया तथा दक्षिण अफ्रीका से एक-एक व्यक्ति शामिल है। वहीं, 51 लोग भारत के अन्य राज्यों से हैं. हरियाणा में सर्वाधिक प्रभावित जिलों में नूंह (38 मामले), पलवल (28) और फरीदाबाद (28) तथा गुरुग्राम (20) हैं. इस बीच राज्य की अलग-अलग जेलों में बंद सात साल से कम की सजा वाले अपराधों के दोषी 3,817 कैदियों को अंतरिम या नियमित जमानत और पैरोल पर रिहा कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >