कांग्रेस नेता उदित राज ने मोदी सरकार पर किया वार- हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रंप के बाद अमेरिका ने 50 प्रतिशत टैरिफ क्यों लगाया

congress:कांग्रेस ने हाल ही में फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रंप इवेंट का क्या फायदा हुआ, जब देश पर 50 प्रतिशत टैरिफ का बोझ लाद दिया गया . मोदी सरकार की विदेश नीति बिल्कुल फेल है.

Congress: कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पर निशाना साधा है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रंप जैसे कार्यक्रमों के बाद भी अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया, मोदी सरकार की विदेश नीति बिल्कुल फेल है.

भारतीयों को हथकड़ी लगाकर वापस भेजा


कांग्रेस नेता उदित राज ने केंद्र की मोदी सरकार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि देश के सकड़ों नागरिकों को अमेरिका ने बेड़ियां लगाकर बिल्कुल अपराधियों तरह वापस भेजा, लेकिन उसके बाद भी केंद्र सरकार ने ट्रंप के इस रवैये पर कोई सवाल नहीं किया.इसे डरना नहीं तो और क्या कहा जाए.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ट्रंप ने कथित तौर पर संघर्ष रोकने की बात

कांग्रेस नेता राज ने भारत के पाकिस्तान के बीच चल रहे ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद आतंकी संगठनों को खत्म करने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर किया है, लेकिन ट्रंप ने कहा कि हमने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष रोकवा दिया, लेकिन इसके बाद भी मोदी सरकार ने कभी नहीं कहा कि ट्रंप की बात गलत है.

तीन नाविकों के मारे गए, सरकार ने अमेरिका से नहीं किया सवाल

कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप के सामने आत्मसमर्पण करने आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अभी हाल ही अमेरिका ने हमारे तीन नाविकों मौत के घाट उतार दिया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर और मोदी सरकार डर के कारण अमेरिका से कोई सवाल नहीं पूछा. उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति इतनी मजबूत है, तो देश को 50 प्रतिशत टैरिफ का सामना क्यों करना पड़ा,

अमेरिका दबाव में भारत ने चाबहार बंदरगाह छोड़ा


कांग्रेस नेता उदित राज ने चाबहार बंदरगाह राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में आकर छोड़ने कथित आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भारत ने चाबहार बंदरगाह में निवेश किया था, जो एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग बन गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ‘इसे छोड़ दो’ और भारत पीछे हट गया. इसी तरह भारत ईरान से तेल खरीदता था, लेकिन जब ट्रंप ने मना किया तो भारत ने खरीद बंद कर दी. यही मामला रूस के साथ भी हुआ और जब ट्रंप ने आपत्ति जताई तो भारत ने उससे भी तेल खरीदना बंद कर दिया है. उन्होंने कहा कि अब भारत की विदेश नीति का फैसला ट्रंप कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >