चुनाव के बीच कांग्रेस में दरार! ममता बनर्जी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अधीर रंजन चौधरी ने कह दी बड़ी बात

Congress Rift News: देश में जारी चुनाव के बीच कांग्रेस में दरार पड़ने की खबर है. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान के बाद जानें अधीर रंजन चौधरी ने क्या कहा

Congress Rift News: देश में लोकसभा चुनाव का दौर जारी है. सात चरण में हो रहे चुनाव में चार चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है. केंद्र की एनडीए सरकार को चुनौती देने के लिए विपक्ष ने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है जिसमें कई बड़ी पार्टियां हैं. इस बीच लोगों के मन में एक सवाल आ रहा है कि क्या विपक्षी गठबंधन में शामिल कांग्रेस में दरार पड़ गई है. दरअसल, कांग्रेस सांसद और पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान के बाद से कयासों का दौर जारी है.

कांग्रेस को बचाने के लिए लड़ाई रखूंगा जारी: अधीर रंजन चौधरी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी का नाम लिए बिना कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपनी बात रखी. मुर्शिदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के पक्ष में नहीं बोल सकते जो राज्य में उन्हें और उनकी पार्टी को राजनीतिक रूप से खत्म करने की चाहत रखता है. यदि कोई कांग्रेस को खत्म करने का प्रयास करेगा तो मैं उसका विरोध करूंगा. मैं बंगाल में कांग्रेस को बचाने की लड़ाई लड़ रहा हूं. पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगा.

Read Also : Mamata Banerjee : मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ममता बनर्जी के साथ है कांग्रेस, अधीर चौधरी को आपत्ति है तो जाएं पार्टी के बाहर

Mumbai: congress president mallikarjun kharge and ncp (sharad faction) chief sharad pawar during an india alliance press conference

क्या कहा था कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने

आपको बता दें कि बंगाल कांग्रेस के नेता चौधरी की टिप्पणी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान के कुछ घंटों बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि फैसला अधीर रंजन चौधरी नहीं लेंगे. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले टिप्पणी की थी कि वह ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार का समर्थन करेंगी, जबकि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि बंगाल की मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. ममता बनर्जी बीजेपी के साथ जा सकती हैं. इन टिप्पणियों के संबंध में जब कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी गठबंधन के साथ हैं. उन्होंने पिछले दिनों कहा है कि वह सरकार में शामिल होंगी. फैसला अधीर रंजन चौधरी नहीं लेंगे. फैसला मैं और आलाकमान लेगा, जो सहमत नहीं होंगे वे पार्टी के बाहर चले जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >