Congress President Election: शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए मांगा वोट, लेकिन कह दी बड़ी बात

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने अपने प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए वोट मांगा, लेकिन अगले ही क्षण उनपर हमला भी कर दिया. थरूर ने कहा, अगर कार्यकर्ता पार्टी के काम से संतुष्ट हैं, तो मल्लिकार्जुन खड़गे को वोट करना चाहिए. लेकिन अगर बदलाव चाहते हैं, तो मैं वहां हूं.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद अब मैदान में शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे रह गये हैं. दोनों के बीच सीधा मुकाबला है. नामांकन पत्र भरने के बाद दोनों वरिष्ठ नेता देशभर में घुम-घुमकर कांग्रेस के नेताओं से अपने लिये वोट मांगेंगे. इधर शशि थरूर ने खड़गे के लिए कांग्रेसियों से वोट मांगा, लेकिन इस दौरान उन्होंने परोक्ष रूप से उनके खिलाफ हमला भी बोला.

शशि थरूर ने बोले- पार्टी के काम से संतुष्ट हैं, तो खड़गे को वोट दें, नहीं तो बदलाव के लिए मैं हूं

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सांसद शशि थरूर ने अपने प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए वोट मांगा, लेकिन अगले ही क्षण उन्होंने उनपर हमला भी कर दिया. न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में थरूर ने कहा, अगर कार्यकर्ता पार्टी के काम से संतुष्ट हैं, तो मल्लिकार्जुन खड़गे को वोट करना चाहिए. लेकिन अगर बदलाव चाहते हैं, तो मैं वहां हूं.

Also Read: Explainer: कौन बनेगा कांग्रेस का अगला अध्यक्ष, शशि थरूर पर क्यों भारी पड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे

खड़गे के साथ मुकाबला, लेकिन लड़ाई नहीं

शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लोकतंत्र का बड़ा उदहारण बताया और कहा, वरिष्ठ नेता और उनके प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे से मुकाबला है, लेकिन कोई लड़ाई नहीं है. नामांकन के बाद थरूर ने ट्वीट किया और लिखा, यह जानकर खुशी हुई कि जांच के बाद, श्री खड़गे और मैं कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए दोस्ताना मुकाबले में भाग लेंगे. ऐसी कामना है कि पार्टी और हमारे सभी सहयोगियों को इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया से फायदा मिले.

कांग्रेस पार्टी के अंदर लोकतंत्र

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा, कांग्रेस पार्टी के अंदर जो लोकतंत्र था उसको हम दिखा रहा हैं यह कोई और पार्टी के अंदर नहीं है. मैंने एक लेख लिखा था कि पार्टी में क्यों चुनाव जरूरी है जिसके बाद पार्टी के कई लोग और कार्यकर्ताओं ने संपर्क कर मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहा. थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल से अपने प्रस्तावकों के नाम का उजागर किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, कई साधारण कार्यकर्ताओं ने मुझसे कहा कि आप कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ो. 60 में से 50 लोग साधारण कार्यकर्ता जो पार्टी में बदलाव चाहते हैं, मैं उनकी आवाज बनना चाहता हूं. मैं युवा कांग्रेस की आवाज बनना चाहता हूं.

19 अक्टूबर को मिल जाएगा कांग्रेस को नया अध्यक्ष

कांग्रेस की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल करना था. 8 अक्टूबर तक नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है. जबकि एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन परिणाम की घोषणा भी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >