कांग्रेस नेता गौरव ने वाजपेयी पर दिया विवादित बयान, बीजेपी बोली- ‘शब्द पांधी के, सोच राहुल गांधी की’

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गौरव पांधी के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी को बताना होगा कि एक तरफ वह नाटक कर श्रद्धांजलि देने सदैव अटल पर जाते हैं और दूसरी तरफ आपके नेता अपशब्दों का उपयोग करते हैं.

कांग्रेस नेता गौरव पांधी के देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर की गयी विवादित टिप्पणी ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. बीजेपी इसपर हमलावर हो गयी है और राहुल गांधी पर करारा पलटवार किया है.

कांग्रेसी नेताओं के अंदर भरा है जहर: गौरव भाटिया

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गौरव पांधी के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी को बताना होगा कि एक तरफ वह नाटक कर श्रद्धांजलि देने सदैव अटल पर जाते हैं और दूसरी तरफ आपके नेता अपशब्दों का उपयोग करते हैं. यह दिखाता है कि आपके अंदर कितना जहर है.

शहजाद पूनावाला ने गौरव पांधी के बयान पर कांग्रेस से मांगी मांगने की मांग की

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी अटल बिहारी वाजपेयी पर विवादित बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला किया है. उन्होंने कहा, गौरव पांधी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है लेकिन यह काफी नहीं है. कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने पांधी को सीरियल अपराधी बताया और उन्हें कांग्रेस पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की. उन्होंने आगे कहा, अगर कांग्रेस उन्हें निलंबित नहीं करती है तो हम यह मानने को मजबूर हो जाएंगे कि शब्द पंधी के, सोच राहुल गांधी की. जिन्ना को मदहोश कर रहे हैं पवन खेड़ा भी !!

Also Read: Atal Bihari Vajpayee Quotes: अहिंसा में विश्वास… अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पढ़ें उनके अनमोल वचन

पांधी ने क्या किया था ट्वीट

कांग्रेस नेता गौरव पांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर विवादित ट्वीट किया और लिखा, 1942 में RSS के अन्य सदस्यों की तरह अटल बिहारी वाजपेयी ने भी भारत छोड़ो आंदोलन का बहिष्कार किया. पांधी ने आगे लिखा, वाजपेयी ने ब्रिटिश मुखबिर के रूप में उन लोगों के खिलाफ रिपोर्टिंग की जिन्होंने आंदोलन में हिस्सा लिया था. पांधी ने वाजपेयी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आगे लिखा था, नेली नरसंहार हो या बाबरी विध्वंस उन्होंने भीड़ को उकसाने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि विवाद बढ़ते ही उन्होंने अपना ट्वीट हटा लिया. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया में उनका ट्वीट वायरल हो गया और बीजेपी ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >