Video : 'मंदिर दान चोरी' की एक्टिंग कर घिरे पप्पू यादव, थाने में दर्ज हुई शिकायत

Video : संसद परिसर में शुक्रवार (31 जुलाई) को विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. सांसदों ने नुक्कड़ नाटक (स्ट्रीट थिएटर) के जरिए राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाया और सरकार पर निशाना साधा. इस मामले में पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है.

Video :  पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उनके प्रदर्शन के तरीके पर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की मांग की गई.

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने में सूर्य मैथिल नाम के व्यक्ति ने पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संसद परिसर में किए गए उनके विरोध प्रदर्शन से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में सूर्य मैथिल ने आरोप लगाया कि संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव ने धार्मिक प्रतीकों का अपमान किया. उन्होंने कहा कि इसी वजह से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.

एएनआई से बातचीत में सूर्य मैथिल ने आरोप लगाया, "पप्पू यादव ने भगवा रंग का अपमान किया. संसद के बाहर किए गए उनके प्रदर्शन को राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद और INDIA गठबंधन के अन्य सांसदों का समर्थन मिला. प्रदर्शन के दौरान उन्होंने भगवान रामलला विराजमान की तस्वीर अपने पैरों के नीचे रखी, जिससे सनातन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं."


ये भी पढ़ें: भगवा चोला, दानपेटी और संसद में 'शॉर्ट प्ले', पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने भी दिया दान

शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया. उन्होंने नुक्कड़ नाटक के जरिए राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. इस प्रदर्शन को लेकर संसद परिसर में काफी देर तक सियासी हलचल और चर्चा का माहौल बना रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >