Cold Wave Warning : इन इलाकों में पड़ेगी भीषण ठंड, यहां होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Cold Wave Warning : मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 21 दिसंबर के दौरान उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सुबह घना से घना कोहरा रहने की संभावना है. 19 और 20 दिसंबर को पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में भी ऐसी स्थिति रहेगी. इसके बाद अगले 2–3 दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा.

Cold Wave Warning : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 19 से 21 दिसंबर के दौरान पूर्वोत्तर भारत में, 19 से 20 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में जबकि 19 से 20 दिसंबर के दौरान ओडिशा और झारखंड में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर ठंड बनी रहेगी, जबकि कुछ इलाकों में भीषण ठंड पड़ने की संभावना है.

हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है इन इलाकों में

विभाग के अनुसार, 20 और 21 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ या कई इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा 20 से 22 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और 20 व 21 दिसंबर को उत्तराखंड में भी हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. वहीं 20 से 22 दिसंबर के दौरान पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली और आसपास के इलाकों में 19 से 20 दिसंबर के बीच हल्का से मध्यम कोहरा छाया नजर आ सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है. अगले चार से पांच दिनों में हवाएं कमजोर रहने से प्रदूषण के गंभीर स्तर पर पहुंचने की आशंका व्यक्त की गई है.

इन राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

IMD के अनुसार, 19 से 22 दिसंबर के दौरान बिहार के कुछ स्थानों पर, 19 और 20 दिसंबर को झारखंड व ओडिशा के कुछ इलाकों में, 20 दिसंबर को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में जबकि 19 से 22 दिसंबर के दौरान उत्तर-पूर्वी भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: अगले 5 दिनों तक कई राज्यों में बारिश अलर्ट, जमकर बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ तूफानी हवा

उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ेगा. वहीं, अगले सात दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं

अगले दो दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 5 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है.

गुजरात में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना

अगले दो दिनों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. इसके बाद अगले 5 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट हो सकती है.

कश्मीर में ठंड बारिश और बर्फबारी की संभावना

कश्मीर में रात का तापमान बढ़ने से घाटी में भीषण ठंड से बड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग ने बताया कि 21 दिसंबर से शुरू होने वाले “चिल्लई-कलां” के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. घाटी के अधिकांश स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया.

राजस्थान में सर्दी का सितम जारी

राजस्थान में सर्दी का मौसम जारी है जहां सीकर जिले के फतेहपुर में गुरुवार तड़के न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में अभी मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 19-22 दिसंबर तक बादल छाए रह सकते हैं व न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >