Aaj ka Mausam : बिहार–यूपी सहित इन राज्यों में ठंड से कांपेंगे लोग, आ गया IMD का अलर्ट

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे का दौर जारी रहने की संभावना है. उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 1 जनवरी 2026 तक रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 दिसंबर तक, बिहार में 27 दिसंबर तक कोहरे की स्थिति बनी रहने की आशंका है. असम, मेघालय, बिहार के अलावा ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश के हिस्सों में 30 दिसंबर तक सुबह-शाम घना कोहरा देखने को मिल सकता है. इससे विजिबिलिटी कम होने के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है.

यहां नजर आएगी कोल्ड डे जैसी स्थिति

विभाग के अनुसार, ठंड का असर और बढ़ने वाला है. 27 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है. 26 दिसंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर भी ठंडा दिन रह सकता है. बिहार में 27 से 30 दिसंबर तक, उत्तराखंड में 27 से 28 दिसंबर तक ठंड का प्रकोप बना रहेगा. लोगों को ठंड से सावधान रहने की सलाह दी गई है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में ठंड लगातार बढ़ती नजर आ रही है. न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड का असर और तेज होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर तक राजधानी में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है. 

राजस्थान और झारखंड में ठंड बढ़ेगी

IMD के अनुसार, ठंड का असर और तेज हो सकता है. 27 दिसंबर को उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है. वहीं झारखंड में 27 और 28 दिसंबर को अलग-अलग इलाकों में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है. इस दौरान तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है, जिससे ठंड बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें : IMD Alert: अगले सप्ताह बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, IMD का अलर्ट, बदल सकता है कश्मीर का मौसम

पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद क्षेत्र में 29 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इसी तरह हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 30 और 31 दिसंबर को कई इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >