Kal ka Mausam : इन राज्यों में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, कोहरे को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ और पंजाब में 29 तारीख तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

Kal ka Mausam : मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, उत्तराखंड में 28 तारीख तक जबकि मध्य प्रदेश में 25 तारीख तक कोहरे का असर नजर आएगा. बिहार के कुछ इलाकों में भी 25 तारीख तक कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की गई है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में 28 तारीख तक कोहरा रह सकता है. वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और झारखंड में 25 तारीख तक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 24 तारीख तक कोहरे की वजह से परेशानी होगी.

यहां हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

विभाग के अनुसार, 23 दिसंबर और 27 से 29 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं 28 और 29 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. लोगों को ठंड और खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 27 और 28 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना

इस हफ्ते पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. हालांकि 24 दिसंबर को भी कुछ जगहों पर खासकर सुबह के समय घना कोहरा नजर आ सकता है. विभाग के अनुसार, अभी बारिश का कोई अनुमान नहीं है लेकिन कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी से कुछ इलाकों के लोगों को परेशानी होगी.

यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather : राजस्थान में घने कोहरे का अलर्ट, जानें अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम, महाराष्ट्र और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई खास या महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.

पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं

अगले 24 घंटों तक पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिर सकता है. इसके बाद तापमान में फिर कोई खास परिवर्तन नहीं होगा.

गुजरात का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई खास या महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >