Kal ka Mausam : यहां होगी बारिश और बर्फबारी, 3 जनवरी तक के लिए आया IMD का अलर्ट

Kal ka Mausam : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले 5 से 7 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं अगले 3 से 4 दिनों के दौरान जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा रहने की आशंका है.

इन राज्यों में रह सकती है कोल्ड डे की स्थिति

आईएमडी के अनुसार,1 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है. वहीं 1 और 2 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोल्ड डे हो सकता है. इसके अलावा 1 से 3 जनवरी के दौरान बिहार में भी कोल्ड डे की स्थिति रहने की प्रबल संभावना जताई गई है.

कश्मीर में बर्फबारी

कश्मीर घाटी में नये साल का आगाज पर्यटन स्थलों और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के साथ हुआ. मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण कुछ इलाकों में हल्की बारिश या हिमपात की संभावना है, जिससे शाम तक मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा. शुक्रवार को भी इक्का-दुक्का स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात का एक दौर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें : UP Weather : यूपी में होगी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी

दिल्ली में गुरुवार को नए साल की शुरुआत सर्द और बादलों से घिरे मौसम के साथ हुई. न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना के कारण तीन जनवरी से ठंड बढ़ सकती है. हिमालयी क्षेत्र से ठंडी हवाओं के राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ने की आशंका जताई गई है.

मुंबई में नए साल की शुरुआत बारिश के साथ

मुंबई के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई जिससे मुंबई वासियों की नव वर्ष की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई. बारिश सुबह छह बजे से पहले शुरू हुई, कुछ इलाकों में बारिश तेज रही जबकि कई जगहों पर हल्की फुहारें पड़ीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >