CJP का भविष्य तय करने के लिए महाराष्ट्र में जुटे शीर्ष नेता, सौरव दास ने कहा-राजनीतिक पार्टी बनाना फिलहाल मकसद नहीं

कॉकरोच जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं की दो दिवसीय बैठक बुधवार 5 अगस्त से शुरू हो रही है. इस बैठक में पार्टी का भविष्य और एजेंडा तय किया जाएगा, ताकि इस आंदोलन के जरिए देश की समस्याओं को मिटाया जा सके. पार्टी के शीर्ष नेताओं ने मीटिंग से पहले यह बात कही है. उन्होंने मीडिया को बताया कि 6 अगस्त को जो भी फैसला होगा उसकी जानकारी पूरे देश को दी जाएगी.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शीर्ष नेताओं की महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर(औरंगाबाद) में बैठक हो रही है. इस बैठक का उद्देश्य मूवमेंट का भविष्य तय करना है. पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने देर रात मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हम यहां जमा हुए हैं, चिंतन के लिए ताकि जो लोग हमें सपोर्ट कर रहे हैं उन्हें निराश ना होना पड़े.

नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के खिलाफ शुरू हुआ था मूवमेंट

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत देश के चीफ जस्टिस की एक टिप्पणी के बाद हुई थी. इसका उद्देश्य युवाओं के मुद्दों खासकर नीट परीक्षा की गड़बड़ियों के खिलाफ युवाओं को एकजुट करना था, ताकि देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव हो सके. जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन और उसके वजह से मिले जनसमर्थन के बाद आंदोलन के लोग उत्साहित हैं और इसी वजह से वे अपना भविष्य तय करना चाह रहे हैं.

सीजेपी के सभी शीर्ष नेता रहेंगे उपस्थित


बुधवार और गुरुवार को हो रही इस मीटिंग में CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके, मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और प्रवक्ता वैष्णवी गौर सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहेंगे. मीटिंग से पहले मीडिया से बात करते हुए सौरव दास ने कहा कि हमें जो जनसमर्थन मिला है, उसके बाद हमें अपनी आगे की रणनीति और पार्टी की दिशा तय करनी होगी. हम यह कोशिश करेंगे कि हम अपनी संस्था को ग्रासरूट लेवल तक लेकर जाएं, क्योंकि हमें उसी तरह का जनसमर्थन मिला है. भविष्य का रोडमैप इस मीटिंग में तय होगा.

फिलहाल राजनीति में आना मकसद नहीं

सौरव दास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में कई राजनीतिक पार्टियां हैं. 600-700 राजनीतिक दल होने के बाद भी जनता के पास अनगिनत दर्द, तकलीफ और परेशानी है. इसी वजह से हम फिलहाल राजनीतिक दल के रूप में काम नहीं करना चाह रहे हैं. हम अपने आंदोलन को जमीनी स्तर तक लेकर जाएंगे, ताकि जनता की तकलीफें दूर हों. अभिजीत दीपके ने रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि इस मीटिंग का उद्देश्य कॉकरोच जनता पार्टी के लिए एजेंडा बनाना और इस बात पर चर्चा करना होगा कि हम इस सामाजिक आंदोलन को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें : Parliament Live : अमित शाह के बयान की मांग पर सदन में हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >