CM Rekha Gupta Bungalow : बंगले पर बवाल! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का मायामहल

CM Rekha Gupta Bungalow : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए आवास पर 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे. बंगला नंबर एक को मुख्यमंत्री निवास के रूप में तैयार किया जा रहा है. इस खबर के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के साथ–साथ कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया है. आप ने इसे ‘मायामहल’ बताया है.

CM Rekha Gupta Bungalow : दिल्ली में एक बार फिर सीएम आवास को लेकर बवाल मच गया है. आम आदमी पार्टी (आप) के शासन में शीशमहल को लेकर बवाल हुआ था, अब बीजेपी की सीएम रेखा गुप्ता के नए आवास पर सवाल उठने लगे हैं. आम आदमी पार्टी ने इसे सोशल मीडिया पर ‘मायामहल’ करार दिया है. शीशमहल को लेकर पूरे विधानसभा चुनाव में बीजेपी आप पर हमलावर नजर आई.

नए आवास पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे

बुधवार को खबर सामने आई कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के नए आवास पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे. बंगला नंबर एक को मुख्यमंत्री के निवास के रूप में तैयार किया जा रहा है, वहीं दूसरा बंगला कैंप ऑफिस के रूप में इस्तेमाल होगा. इस घर में दो टन क्षमता वाले 24 एसी लगाए जाएंगे. इनमें से 14 एसी की कीमत करीब 7.7 लाख रुपये और बाकी की कीमत मिलाकर कुल खर्च 11.11 लाख रुपये बताया गया है. इसके अलावा 5 स्मार्ट 4K एलईडी टीवी लगाए जाएंगे, जिनमें 4 टीवी 55 इंच और 1 टीवी 65 इंच का होगा, जिन पर कुल 9.3 लाख रुपये खर्च होंगे. सुरक्षा के लिए 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी कीमत 5.74 लाख होगी. साथ ही 23 रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैन 1.8 लाख में लगाए जाएंगे.

आप ने सीएम रेखा पर किया कटाक्ष

इस खबर के आने के बाद आप ने प्रतिक्रिया दी. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक तस्वीर जारी की और सीएम गुप्ता पर हमला किया. आप ने लिखा–दिल्ली की जनता त्रस्त है, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मायामहल बनाने में मस्त है. तस्वीर में चार चीजों का उल्लेख किया गया. 1. बिजली संकट, 2. स्कूल फीस में बढ़ोतरी, 3. दिल्ली में बारिश के बाद जल भराव 4. गरीबों के घर तोड़ने को लेकर तंज. तस्वीर में लिखा गया– सीएम रेखा के ऐशो आराम. कांग्रेस ने भी सीएम आवास के मुद्दे पर निशाना साधा है. सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि जनता के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है और सरकार फिजूलखर्ची कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >