सिंधु जल संधि निलंबित करने के फैसले के बीच सीएम उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा- 'हम कभी भी सिंधु जल समझौता…'

Omar Abdullah on Indus Water Treaty: पहलगाम पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है. भारत सरकार के इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है.

Omar Abdullah on Indus Water Treaty: सिंधु जल समझौते को निलंबित करने के फैसले पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है. केंद्र सरकार के इस फैसले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भारत सरकार ने हमले के बाद कुछ ठोस कदम उठाए है. उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग कभी भी सिंधु जल संधि के पक्ष में नहीं रहे हैं. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने उसे हमेशा से अनुचित दस्तावेज माना है.

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?

सिंधु जल संधि को निलंबित करने के केंद्र सरकार के फैसले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा “भारत सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं. जहां तक ​​जम्मू-कश्मीर का सवाल है, हम कभी भी सिंधु जल संधि के पक्ष में नहीं रहे हैं. हमारा हमेशा से मानना ​​रहा है कि सिंधु जल संधि जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए सबसे अनुचित दस्तावेज है.” बता दें, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाया है. इसी के तहत पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए भारत ने सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया है.

सुरक्षा की जानकारी के लिए कैबिनेट मंत्री कर रहे हैं दौरा- उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इससे पहले शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए अपने कैबिनेट मंत्रियों को देश के विभिन्न शहरों में भेजा है. जम्मू कश्मीर के सीएम ने कहा कि मंत्रियों की इन यात्राओं का मकसद संबंधित राज्य सरकारों के साथ प्रयासों का समन्वय करना और जम्मू कश्मीर के निवासियों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करना है.

Also Read: ‘आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का पूरा समर्थन’, श्रीनगर में बोले राहुल गांधी, पहलगाम हमला पीड़ितों से की मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >