पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (30 जुलाई) को सेल्फी स्टाइल में एक वीडियो जारी कर नई परीक्षा सुधार कानून को देश की परीक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह कानून परीक्षाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और भरोसेमंद बनाने की दिशा में अहम पहल है. उसके इस वीडियो पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का रिएक्शन आया है.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कटाक्ष किया. इंस्टाग्राम पर अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो पर तंज कसते हुए लिखा, "देश के भविष्य से ज्यादा आपकी स्किन चमक रही है."

यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब देश में बार-बार हो रहे परीक्षा पेपर लीक को लेकर विवाद जारी है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इस मुद्दे पर लगातार आंदोलन कर रही है. पार्टी की मांग है कि परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जाएं, पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और दोषियों की जवाबदेही तय की जाए, ताकि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ न हो.


दीपके का कमेंट पीएम मोदी के वीडियो पर

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा

सेल्फी स्टाइल वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नया कानून देश की परीक्षा व्यवस्था को भरोसेमंद और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. उन्होंने साफ कहा कि पेपर लीक कराने वाले 'पेपर माफिया' को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा. पीएम ने यह भी कहा कि सरकार तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और सख्त कानूनों के जरिए परीक्षा प्रणाली में लगातार सुधार करती रहेगी.


प्रधानमंत्री मोदी ने एक नये वीडियो मैसेज में कहा कि हम एक प्रभावी परीक्षा प्रणाली स्थापित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

संसद ने दी प्रश्नपत्र लीक निरोधक विधेयक को मंजूरी

राज्यसभा ने गुरुवार को ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी और इसके साथ ही विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गयी. इसमें प्रश्न पत्र लीक करने के अपराध में दस साल तक की सजा तथा 50 लाख रूपये तक के जुर्माने का प्रावधान है. नीट प्रश्नपत्र लीक की पृष्ठभूमि में लाए गए लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 को लोकसभा ने एक दिन पहले ही मंजूरी दी थी.

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब दिया और उनके जवाब के बाद सदन ने ध्वनिमत से विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी. सदन ने विपक्ष द्वारा विधेयक पर लाये गये संशोधन प्रस्तावों को ध्वनिमत से खारिज कर दिया. मंत्री के जवाब के पहले कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करते हुए राज्य सभा से वाक आउट किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >