नीट पेपरलीक और छात्र आंदोलन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाने की घोषणा को खारिज करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अपनी मांग पर अड़ी हुई है. पार्टी के ऑफिशियल एक्स हैंडल से यह कहा गया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा. जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी है. सीजेपी ने अपनी मांगी की लिस्ट सौंपी है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से माफी भी मांगी है.
CJP ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है- सर्वप्रथम आपको युवाओं की मांग माननी चाहिए. हमें धर्मेंद प्रधान का इस्तीफा चाहिए. आपको भ्रष्ट सिस्टम को सुधारना चाहिए और सभी छात्रों से माफी मांगनी चाहिए. ये आपके देश के ही युवा हैं प्रधानमंत्री जी,जो छात्रों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं.
प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आया CJP का रिएक्शन
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर गुरुवार सुबह यह पोस्ट किया कि नीट पेपर लीक के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा. पीएम मोदी ने यह भी लिखा कि छात्रों का भविष्य संवारना सरकार की प्राथमिकता है. पीएम मोदी के इस पोस्ट के तुरंत बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा. कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है और धर्मेंद्र प्रधान के एक फोटो पर लिखा है कि माई नेम इज नथिंग.
सरकार ने की है बातचीत की पेशकश
छात्र आंदोलन के बीच सरकार की ओर से यह कहा गया है कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं. कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके और सौरभ दास ने भी यह कहा है कि वे भी बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार के प्रतिनिधि को जंतर-मंतर या किसी न्यूट्रल जगह पर आना होगा. पीएम मोदी के बाद अमित शाह ने भी एक्स पोस्ट किया है और छात्रों के हितों की रक्षा की बात कही है.
ये भी पढ़ें : CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
