संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने भारत में चल रहे इन युवाओं के विरोध-प्रदर्शनों पर यूएन का रुख स्पष्ट किया.
"हम निश्चित रूप से नई दिल्ली में हुए प्रदर्शनों से पूरी तरह अवगत हैं। यह बेहद महत्वपूर्ण है कि जो लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना चाहते हैं, उन्हें बिना किसी उत्पीड़न, गिरफ्तारी या चोट के डर के ऐसा करने की अनुमति दी जाए. दुनिया में कहीं भी सुरक्षा बलों की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वे लोगों के इन अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करें." - एंतोनियो गुतारेस
संसद मार्च पर पुलिस कार्रवाई के बाद गहराया मामला
20 जुलाई को हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस की रोक और बैरिकेड्स को तोड़ते हुए संसद भवन की ओर बढ़े थे. इसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई में कई छात्र घायल हो गए थे. इसी घटनाक्रम के बाद इस आंदोलन पर दुनिया भर की नजरें टिकीं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा बलों की भूमिका पर सवाल उठे.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में बना राष्ट्रीय आंदोलन
इस आंदोलन की शुरुआत कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में 20 जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई थी. मई में आयोजित हुई नीट (NEET) परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के मुद्दे को सीजेपी ने प्रमुखता से उठाया.
- 20 लाख छात्र प्रभावित: पेपर रद्द होने के कारण लगभग 20 लाख छात्रों को दोबारा परीक्षा देने पर मजबूर होना पड़ा.
- देश भर में आक्रोश: कई राज्यों से निराश छात्रों की आत्महत्या की दुखद खबरें सामने आने के बाद यह विरोध देशव्यापी जनांदोलन में बदल गया.
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
देश भर में व्यापक शिक्षा सुधारों और नैतिक जिम्मेदारी की मांग को लेकर हफ्तों तक चले इस उग्र प्रदर्शन के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा. शनिवार को भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
ये भी पढ़ें: सुबह हो गई मामू...जंतर-मंतर पर गूंजा जीत का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद युवाओं ने ऐसे मनाया जश्न
ये भी पढ़ें: सीजेपी प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,कहा- राष्ट्रविरोधी ताकतों को रोकने के लिए उठाया ये कदम
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक बोले- यह लोकतंत्र की जीत, अब जवाबदेही से आगे सुधारों का समय
ये भी पढ़ें: "कॉकरोच से पंगा न लें": धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी नहीं माने अभिजीत दीपके, अब रख दी ये शर्त
ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक: कब-कब, क्या-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन
