CJP Meeting With JP Nadda: न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में श्रीनंत ने कहा, " मैं सबसे पहले जानना चाहती हूं कि जेपी नड्डा कौन हैं? JP नड्डा किस हैसियत से उनसे मिल रहे हैं - क्या वह शिक्षा मंत्री हैं, गृह मंत्री हैं या प्रधानमंत्री हैं? JP नड्डा क्या फैसले ले सकते हैं? कांग्रेस नेता ने जेपी नड्डा को रबर स्टंप करारा देते हुए कहा- जब वो बीजेपी अध्यक्ष थे तब तो कोई फैसले नहीं ले पाते थे, अब क्या लेंगे."
धर्मेंद्र प्रधान को किस बात है डर, इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे: सुप्रिया श्रीनेत
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर हमला करते हुए कहा- छात्र विरोध कर रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान उनसे क्यों नहीं मिल सकते? उन्हें किस बात का डर है और उनमें इस्तीफा देने की नैतिकता क्यों नहीं है? पूरा देश शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहता है; मैं जानना चाहती हूं कि उनका इस्तीफा क्यों नहीं हो रहा है."
सीजेपी नेताओं ने नड्डा से मिलकर रखी अपनी मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को बताया, आशुतोष रांका के साथ उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और नीट परीक्षा के उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, "जिनमें से 20 से अधिक लोगों की जान चली गई है". उन्होंने अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी मांग की.
नड्डा ने भी सीजेपी नेताओं से मुलाकात की जानकारी दी
नड्डा ने X पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की. उन्होंने कहा, "आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और हमारी चर्चा सुबह 11:50 बजे से जारी है. बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई." उन्होंने आगे कहा, "उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रारंभिक मौखिक चर्चा विस्तार से हुई और उन्होंने शाम करीब 4 बजे मुझे एक लिखित याचिका सौंपी. मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की सहायता करने का अनुरोध किया है."
ये भी पढ़ें: CJP का दावा, प्रदर्शनकारियों की तीन मांगों पर विचार के लिए केंद्रीय मंत्री नड्डा ने मांगा समय
ये भी पढ़ें: द/िल्ली हाईकोर्ट ने मांगी सोनम वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट, एम्स डायरेक्टर को किया तलब; कल आएगा फैसला
