बच्चे ने पैर छूकर जापान में सीएम योगी को सुनाया संस्कृत का श्लोक, देखें वीडियो

Video : जापान में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बच्चे ने प्रणाम किया. पैर पर सिर रखकर बच्चे ने योगी का अभिवादन किया. इससे वे बहुत खुश हुए. इसका वीडियो आप भी देखें.

Video : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जापान के दौरे पर हैं. यमनाशी जाते समय भारतीय मूल के लोगों और बच्चों से वे मिले. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियाे में नजर आ रहा है कि बच्चों ने उनके चरण स्पर्श कर संस्कृत श्लोकों का पाठ किया. मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक बच्चों से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट भेंट की. संस्कृत श्लोक का पाठ करते हुए जब बच्चा अटक गया तो खुद सीएम ने उसका हौसला बढ़ाया और आगे की लाइन बोली. बच्चे के साथ एक महिला भी नजर आई जो संभवत: उसकी मां थी. देखें वीडियो.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान यात्रा के दूसरे दिन यामानाशी पब्लिक स्कूल के छात्रों के साथ बातचीत की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >