छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक, भाजपा नेता की चाकू और कुल्हाड़ी से गोदकर हत्या

बताया जा रहा है बीजापुर के उसुर मंडल अध्यक्ष नीलकंठ काकेकम की नक्सलियों ने उस समय हत्या कर दी, जब वह अपने परिजनों के साथ अपने पैतृक गांव से लौट रहे थे. रास्ते में नक्सलियों ने उन्हें रोका और चाकू व कुल्हाड़ी से उनकी बेरहमी से हत्या कर दी.

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. बीजापुर जिले के अवापल्ली थाना क्षेत्र में एक भाजपा के हत्या की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या कर दी.

गाड़ी रोककर नक्सलियों ने भाजपा नेता की चाकू और कुल्हाड़ी से हत्या की

बताया जा रहा है बीजापुर के उसुर मंडल अध्यक्ष नीलकंठ काकेकम की नक्सलियों ने उस समय हत्या कर दी, जब वह अपने परिजनों के साथ अपने पैतृक गांव से लौट रहे थे. रास्ते में नक्सलियों ने उन्हें रोका और चाकू व कुल्हाड़ी से उनकी बेरहमी से हत्या कर दी.

साली की शादी की तैयारी के लिए गये थे अपने पैतृक गांव

भाजपा नेता नीलकंठ काकेकम अपनी साली की शादी की तैयारी के लिए अपने पैतृक गांव पेकरम गये थे. वहां से वह अपने परिवार वालों के साथ आवापल्ली लौट रहे थे. लेकिन नक्सलियों ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया. फिर गाड़ी से नीचे उतारकर चाकू और कुल्हाड़ी से उनकी हत्या कर दी. इस घटना से परिजन सदमे में हैं.

Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : कैसी है सीएम भूपेश बघेल के लकी नंबर वाली नयी गाड़ी, बुलेट प्रूफ सिस्टम से है लैस

एएसपी बीजापुर ने हत्या की पुष्टि की

एएसपी बीजापुर ने भाजपा नेता नीलकंठ काकेकम की हत्या की पुष्टि कर दी है. पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने उन्हें चाकू मारकर हत्या कर दी.

30 साल से राजनीति में थे सक्रिय

बता दें नीलकंठ काकेकम पिछले 30 साल से सक्रिय राजनीति में थे. उन्हें भाजपा का कद्दावर नेता माना जाता था. पिछले 15 सालों से वह भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद पर काम कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >