Chhath Puja 2025 : आपके छठ गीत को पीएम मोदी करेंगे शेयर, बस करें ये छोटा सा काम

Chhath Puja 2025 : छठ महापर्व आने वाला है. इस पर्व से पहले देश की जनता से पीएम मोदी ने खास अपील की है. उन्होंने कहा है कि छठ पूजा से जुड़े गीत मेरे साथ शेयर करें. मैं इन्हें सभी देशवासियों के साथ साझा करूंगा.

Chhath Puja 2025 : छठ महापर्व पर पीएम मोदी ने जनता से खास अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा–प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है. बिहार सहित देशभर में इसकी तैयारियों में श्रद्धालु पूरे भक्ति-भाव से जुट चुके हैं. छठी मइया के गीत इस पावन अवसर की भव्यता और दिव्यता को और बढ़ाने वाले होते हैं. आपसे आग्रह है कि आप भी छठ पूजा से जुड़े गीत मेरे साथ शेयर करें. मैं अगले कुछ दिनों तक इन्हें सभी देशवासियों के साथ साझा करूंगा.

आस्था का महापर्व छठ 25 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा. छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. इस दिन घर की सफाई की जाती है और व्रती स्नान करके व्रत का संकल्प लेते हैं. सात्विक भोजन में चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद बनाया जाता है. नहाय-खाय के साथ ही छठ पर्व की पवित्र और धार्मिक शुरुआत होती है.

खरना (26 अक्टूबर 2025) : छठ के दूसरे दिन को खरना या लोहंडा कहा जाता है. इस दिन व्रती पूरा दिन निर्जला उपवास रखते हैं. इसके बाद शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर, रोटी बनाया जाता है. सूर्य देव की पूजा के बाद यही प्रसाद व्रती ग्रहण करते हैं.

यह भी पढ़ें : Pawan Singh Chhath Geet: पवन सिंह का नया छठ गीत ‘घाटे चलले मोदी नीतीश’ हुआ रिलीज, इंटरनेट पर वायरल, फैंस बोले- सुपरहिट सॉन्ग

तीसरा दिन – संध्या अर्घ्य (27 अक्टूबर 2025) :  छठ के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. व्रती घाटों पर जाकर जल, दूध और प्रसाद के साथ सूर्य देव की आराधना करते नजर आते हैं.

चौथा दिन – उषा अर्घ्य (28 अक्टूबर 2025) : छठ पूजा के अंतिम दिन उषा अर्घ्य का होता है. इस दिन सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >