Chandigarh MMS: मोहाली एमएमएस कांड में सेना का जवान गिरफ्तार, लड़की को VIDEO के लिए करता था ब्लैकमेल

बताया जा रहा है कि जम्मू का रहने वाला सेना का जवान संजीव कुमार, जो अरुणाचल प्रदेश के एटा नगर के पास पोस्टेड है, आरोपी लड़की को वीडियो बनाने के लिए ब्लैकमेल करता था. सेना का जवान लड़की को हॉस्टल की और लड़कियों का वीडियो बनाने के लिए दबाव बना रहा था.

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आपत्तिनजनक वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने सेना के जवान को अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे ट्रांजिट पर मोहाली लेकर आ रही है. बताया जा रहा है कि सेना का जवान आरोपी लड़की को वीडियो बनाने के लिए ब्लैकमेल करता था. गिरफ्तार जवान जम्मू का रहने वाला है.

लड़की को वीडियो बनाने के लिए ब्लैकमेल करता था सेना का जवान

बताया जा रहा है कि जम्मू का रहने वाला सेना का जवान संजीव कुमार, जो अरुणाचल प्रदेश के एटा नगर के पास पोस्टेड है, आरोपी लड़की को वीडियो बनाने के लिए ब्लैकमेल करता था. सेना का जवान लड़की को हॉस्टल की और लड़कियों का वीडियो बनाने के लिए दबाव बना रहा था. दरअसल लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने सेना के जवाब को लड़की का वीडियो भेजा था. जिसे लिक करने की धमकी देकर सेना का जवान वीडियो बनाने के लिए दबाव बना रहा था. हालांकि पुलिस ने जांच के बाद बताया कि लड़की ने हॉस्टल की अन्य लड़कियों का वीडियो नहीं बनाया था.

Also Read: IIT बॉम्बे में चंडीगढ़ जैसा मामला, महिला वॉशरूम में झांकने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

कैसे आया सेना के जवान की नाम सामने

इस मामले में सेना के जवान की भूमिका की जानकारी जब मिली जब पुलिस ने आरोपी छात्रा के फोन की जांच की. जांच में आरोपी छात्रा के साथ व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के कुछ कथित स्क्रीनशॉट भी मिले, जिससे संकेत मिला कि उसे वीडियो बनाने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था. तब जांच के दौरान चौथे संदिग्ध का नाम भी सामने आया.

एसआईटी ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की

पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आपत्तिनजनक वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ की.

क्या है मामला

दरअसल चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाली एक छात्रा पर आरोप लगा कि उसने स्नानघर में अन्य छात्राओं के कई आपत्तिजनक वीडियो बनाए. इस मुद्दे को लेकर पंजाब के मोहाली में विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन हुए थे. कुछ छात्राओं ने यह भी दावा किया कि छात्रा द्वारा बनाए गए वीडियो लीक हो गए हैं. पंजाब पुलिस ने विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया. जिसमें सभी महिलाएं हैं.

आरोपी 7 दिन की रिमांड पर

मोहाली के खरड़ की एक अदालत ने छात्रा समेत तीनों आरोपियों को सोमवार को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था. इस बीच, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) जीपीएस भुल्लर ने कहा कि एसआईटी और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की जनसुविधा का भी दौरा किया है. भुल्लर ने बताया कि छात्रावास की वार्डन को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया. उन्होंने कहा कि तीन आरोपियों के मोबाइल फोन का डेटा पंजाब पुलिस का राज्य साइबर प्रकोष्ठ हासिल करेगा. भुल्लर ने कहा कि एसआईटी वीडियो को लेकर छात्राओं के आरोपों की जांच करेगी. उन्होंने कहा,कोई ढिलाई नहीं की जाएगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच निष्पक्ष रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >