उत्तराखंड के चमोली में टनल हादसे के बाद बचाव अभियान लगातार जारी है. चमोली के ADM विवेक प्रकाश ने बताया कि अब तक एक और शव बरामद किया जा चुका है, इससे इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 8 हो गया, जबकि दो अन्य शवों की तलाश की जा रही है.
पानी का स्तर हुआ कम
ADM विवेक प्रकाश ने कहा कि टनल के अंदर पानी का स्तर काफी कम हो गया है. पानी निकालने के लिए लगातार पंपिंग का काम किया जा रहा है, जिससे रेस्क्यू टीम को अंदर तलाशी अभियान चलाने में मदद मिल रही है.
अधिकारी ने खुद लिया जायजा
विवेक प्रकाश ने बताया कि वह खुद टनल के अंदर जाकर स्थिति का जायजा लेकर बाहर आए हैं. उन्होंने कहा कि बचाव दल लगातार अभियान में जुटा हुआ है और जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: चमोली में सुरंग के अंदर जिंदगी की जंग! 12 लोग सुरक्षित निकले, 7 शव बरामद ; 3 अब भी लापता
आज पूरा हो सकता है ऑपरेशन
ADM विवेक प्रकाश ने उम्मीद जताई कि रेस्क्यू ऑपरेशन आज ही पूरा किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि टीम पूरी कोशिश कर रही है कि टनल में फंसे लोगों के शवों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके. बचाव अभियान पर लगातार नजर रखी जा रही है.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
