जनगणना की तैयारी तेज: पहले चरण के लिए सरकार ने जारी की FAQ, हर सवाल का मिलेगा जवाब

Census 2027 FAQ: भारत में जनगणना की तैयारी तेज हो गई है. सरकार ने स्व-गणना पोर्टल पर अकसर पूछे जाने वाले सवालों (FAQ) की सूची जारी कर दी है. जनगणना के पहचे चरण में 33 सवाल पूछे जाएंगे.

Census 2027 FAQ: FAQ में साफ कर दिया गया है, लिव-इन में रहने वाले दो लोग एक-दूसरे को हमेशा के लिए अपना मानते हैं तो उन्हें जनगणना के दौरान विवाहित जोड़ा माना जाएगा.

सेल्फ एन्यूमरेशन के लिए पोर्टल खोल दिया गया

जनगणना के दौरान सेल्फ एन्यूमरेशन का ऑप्शन चुनने वालों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है. यह पोर्टल जनगणना के दोनों चरणों ‘हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना’ (एलएलओ) और जनसंख्या गणना के लिए उपलब्ध होगा. स्व-गणना की अवधि 1 अप्रैल से शुरू होगी और 15 अप्रैल तक चलेगी. जिसके बाद 16 अप्रैल से 15 मई तक घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी.

पहले चरण में व्यक्तिगत जानकारी नहीं ली जाएगी

पहला चरण मकानों की सूची (HLO) होगा. इस चरण में घरों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और परिवारों के पास मौजूद संपत्तियों से संबंधित आंकड़े एकत्र किए जाएंगे. इस चरण में कोई व्यक्तिगत जानकारी एकत्र नहीं की जाएगी.

पोर्टल पर दी गई है FAQ की सूची

पोर्टल पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQ) की सूची दी गई है. ताकि लोग देश की 16वीं जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सवालों का आसानी से उत्तर दे सकें.

पहले चरण में पूछे जाएंगे ये सवाल

पहले चरण में पूछे जाने वाले प्रश्नों में घर के फर्श और छत में इस्तेमाल सामग्री, वहां रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या, परिवार के मुखिया का लिंग, उपभोग किए जाने वाले अनाज का प्रकार, वाहनों के प्रकार शामिल होंगे.

शुरुआत में भवन संख्या, मकान नंबर जैसे सवाल पूछे जाएंगे

प्रश्नों की शुरुआत भवन संख्या, जनगणना मकान संख्या, और घर के फर्श, दीवार और छत में उपयोग की गई प्रमुख सामग्री पूछने से होगी. इसके बाद जनगणना करने वाले घर के उपयोग, उसकी स्थिति, और उसमें सामान्य रूप से रहने वाले व्यक्तियों की संख्या के बारे में पूछेंगे. अधिकारी परिवार के मुखिया के बारे में नाम और लैंगिक पहचान की जानकारी भी जुटाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >