CBSE Board Exam Pattern : अब इस आधार पर पूछे जायेंगे प्रश्न, बोर्ड ने बताया 2025 तक का प्लान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Union Education Minister Ramesh Pokhriyal) ने 8 फरवरी को लोकसभा में अनिल फिरोजिया, दीपसिंह शंकरसिंह राठौड़ और मोहनभाई कुडारिया के प्रश्नों के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी थी.

  • अब समझ के आधार पर पूछे जायेंगे प्रश्न

  • कई नये क्षेत्र किये गये हैं शामिल

  • 2025 तक बदल दिया जायेगा प्रश्न का तरीका

CBSE Board Exam Pattern : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने साल 2025 तक प्रत्येक क्रमिक वर्ष में प्रश्नों को विषयवस्तु (TOPIC) की बजाय समझ (Intelligence) को परखने के अनुरूप बनाने के लिए प्रश्नपत्रों के डिजाइन को संशोधित करना शुरू कर दिया है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 8 फरवरी को लोकसभा में अनिल फिरोजिया, दीपसिंह शंकरसिंह राठौड़ और मोहनभाई कुडारिया के प्रश्नों के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी थी.

उन्होंने बताया कि सीबीएसई के पाठ्यक्रम में संगीत, नृत्य, ललित कला और डिजाइन, कोडिंग, कृत्रिम बुद्धिमता जैसे रचनात्मक क्षेत्रों को शामिल किया गया है. शिक्षा मंत्री ने बताया कि सीबीएसई ने साल 2025 तक प्रत्येक क्रमिक वर्ष में वास्तविक जीवन संदर्भों पर 10 प्रतिशत हाई आर्डर एप्लीकेशन ओरिएंटेड सोर्स आधारित प्रश्नों को जोड़कर विषयवस्तु की बजाए समझ को परखने के अधिक अनुरूप बनाने के लिए प्रश्नपत्रों के डिजाइन को संशोधित करना शुरू कर दिया है.

Also Read: पीएम मोदी ने किसानों की उम्मीद तोड़ी, अब खामियाजा भुगतेंगे, प्रियंका गांधी ने बिजनौर किसान महापंचायत में भरी हुंकार

निशंक ने बताया कि बच्चों में समालोचनात्मक एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने और वास्तविक जीवन की स्थितियों से सीखने को जोड़कर जिज्ञासा उत्पन्न करने के लिए सीबीएसई ने अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान में साप्ताहिक एवं मासिक आधार पर आलोचनात्मक एवं रचनात्मक सोच (सीसीटी) संबंधी पाठों को उपलब्ध कराना भी शुरू कर दिया है.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >